विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: टीचर को गोली मारने वाले लड़के पुलिस की गिरफ्त में, बोले- गैंगस्टर लारेंस विश्नोई को देखकर बनाई थी रील

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Fri, 06 Oct 2023 02:08 PM (IST)

रील में किशोरों का दुस्साहस देख पुलिस समेत अन्य लोग हैरत में थे। उनके मन में सवाल था कि आखिर ...और पढ़ें

Agra: कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों आरोपित गिरफ्तार
Agra: कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों आरोपित गिरफ्तार

HighLights

  1. खंदौली में कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों आरोपित गिरफ्तार
  2. रील बना 40 गोलियां मारने और टांग छलनी करने का किया था एलान
  3. किशोरों ने पुलिस को बताया गैंगस्टर लारेंस को देख उसी के अंदाज में बनाई थी रील

जागरण संवाददाता, आगरा। तेरी टांग छलनी करनी है, 40 गोलियां मारूंगा, अभी 39 बाकी हैं। छह महीने बाद आऊंगा और दोबारा गोली मारूंगा। कोचिंग में घुसकर शिक्षक को गोली मारने वाले किशोरों ने रील बनाकर यह एलान किया था।

रील में किशोरों का दुस्साहस देख पुलिस समेत अन्य लोग हैरत में थे। उनके मन में सवाल था कि आखिर किशोरों में यह दुस्साहस कहां से आया? इसके पीछे कौन है?

आरोपितों को खंदौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर शुक्रवार को पुलिस का इसका जवाब मिल गया। किशोरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गैंगस्टर लारेंस विश्नोई की यूट्यूब पर कई रील देखी थीं। इसे देखकर वह प्रभावित हो गए। शिक्षक को गोली मारने के बाद उसी अंदाज में रील बनाकर अपनी दहशत फैलाना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: 40 गोली मारनी हैं, अभी 39 बची हैं… छह महीने बाद फिर मारूंगा; आरोपियों ने रील बनाकर दी धमकी

खंदौली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को दो किशोरों ने कोचिंग में घुसकर शिक्षक सुमित के पैर में गोली मार दी थी। इससे वहां मौजूद छात्रों में दहशत फैल गई थी।

दुस्साहसिक घटना के बाद दोनों किशोरों ने मोबाइल पर रील बनाई। इसमें एलान किया कि शिक्षक को टांग छलनी करनी है। उसे 40 गोलियां मारनी हैं, अभी 39 गोलियां बाकी हैं। इसके बाद दोनों किशोरों ने अपने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया था। उनकी बनाई रील देख लोग हैरत में पड़ गए थे।

यह भी पढ़ें: आगरा के स्‍कूल में डकैतों का तांडव, दंपती को बंधक बना चार घंटे लूटपाट करते रहे बदमाश

आरोपित एक किशोर के पिता आटो चालक हैं। दूसरे के पिता मजदूरी करते हैं। मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी होने पर दोनों किशोर गायब हो गए थे। शिक्षक ने किशोरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपितों के गिरफ्तार कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।