Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दूल्हे ने उठाया शादी का पूरा खर्चा, सात फेरों के बाद दुल्हन हुई फरार, राज जान उड़े होश फिर...

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 09:30 AM (IST)

    ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सात फेरों के 36 घंटे बाद दुल्हन फरार हो गई। दूल्हे और उसके स्वजन द्वारा थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने दुल्हन ...और पढ़ें

    दूल्हे ने उठाया शादी का पूरा खर्चा, सात फेरों के बाद दुल्हन हुई फरार, राज जान उड़े होश फिर...
    दूल्हे ने उठाया शादी का पूरा खर्चा, सात फेरों के बाद दुल्हन हुई फरार, राज जान उड़े होश फिर...

    जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सात फेरों के 36 घंटे बाद दुल्हन फरार हो गई। दूल्हे और उसके स्वजन द्वारा थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने दुल्हन को पकड़ लिया। शादी के तीसरे दिन बुधवार दुल्हन को जेल भेज दिया।

    पूछताछ में पता चला कि दूल्हे और उसके स्वजन से ठगी के लिए हाथरस के युवक ने 70 हजार रुपये में शादी कराई थी। दुल्हन ने अपना पता मुरादाबाद का बताया है।

    थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया, नगला रामबल के रहने वाले अनिल कुमार की 18 दिसंबर को मंदिर में शादी हुई थी। अनिल ने अपने परिचित राजेश कुमार दोहरे से रिश्ता देखने के लिए कहा था। इस पर राजेश ने उसे सासनी हाथरस के रहने वाले सुनील से मिलवाया। सुनील ने दो सप्ताह पहले उसकी मुलाकात प्रदीप से कराई। प्रदीप ने अनिल को रजनी उर्फ माही नाम की लड़की दिखाई। कहा कि रजनी गरीब घर से है।

    दूल्हे ने शादी के लिए दिए 70 हजार रुपये

    शादी का दोनों ओर का खर्चा अनिल को उठाना होगा तो वह तैयार हो गया। अनिल और रजनी ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। प्रदीप को 70 हजार रुपये शादी कराने को दिए। अनिल 18 दिसंबर को मंदिर में शादी करके दुल्हन रजनी को घर ले आया। दुल्हन ने दूसरे दिन बीमारी का नाटक किया।

    दवा लेने के बहाने पति के साथ घर से निकली थी। अनिल को हाथरस रोड पर लेकर गई। वहां प्रदीप पहले से मौजूद था। दुल्हन लगातार फोन पर उससे बात कर रही थी। मौका देख दुल्हन फरार हो गई। अपने साथ धोखाधड़ी का आभास होते ही दूल्हा अनिल थाने पहुंच गया। पुलिस ने दुल्हन को पकड़ लिया।

    खबरें और भी

    पूछताछ में रजनी ने बताया, वह कटघर मुरादाबाद की रहने वाली है। उसने रुपये के लिए शादी की थी। प्रदीप को मिले 70 हजार रुपये में उसका भी हिस्सा था।

    पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा

    थानाध्यक्ष ने बताया अनिल की तहरीर पर दुल्हन बनी रजनी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे बुधवार न्यायालय में पेश किया गया था। पुलिस ने तर्क दिया कि दुल्हन का पता सही नहीं है, थाने से जमानत देने पर वह दोबारा किसी और के साथ इसी तरह ठगी कर सकती है। रजनी द्वारा बताए गए नाम-पते का सत्यापन कराना जरूरी है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपित दुल्हन को जेल भेज दिया।

    इसे भी पढ़ें: बनारस की जगह आज से वाराणसी कैंट से चलेगी वंदे भारत, ट्रेन का नया शेड्यूल जारी