विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: अजब-गजब चोर, व्यापारी का घर साफ कर चोरों ने गूगल लोकेशन पर बुलाई कार, सुबह मिले टूटे ताले, CCTV में कैद गाड़ी

Published: Mon, 15 Jan 2024 11:05 AM (IST)

सादाबाद में परिवार संग मकर संक्रांति मनाने गए थे व्यापारी। चोरों की कार दरवाजे पर लगे सीसीटीवी में आ गई। ...और पढ़ें

व्यापारी का घर साफ कर गए कार सवार चोर
व्यापारी का घर साफ कर गए कार सवार चोर

HighLights

  1. व्यापारी का घर साफ कर गए कार सवार चोर
  2. -सीसीटीवी फुटेज में आई दरवाजे पर खड़ी कार

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में ट्रांस यमुना के सी-ब्लाक में रविवार आधी रात कार सवार चोरों ने व्यापारी जतिन अग्रवाल का घर साफ कर दिया। व्यापारी परिवार समेत मकर संक्रांति पर गांव सादाबाद गए थे। पीछे से आए चोरों ने मकान का निशाना बना लिया।

पैदल आए चोरों ने मकान में घुसने के बाद 40 मिनट तक वहां रखा एक-एक सामान खंगाला। करीब सात लाख के जेवरात और 10 हजार रुपये अपने कब्जे में कर लिए। इसके बाद दरवाजे पर कार बुला उसमें सामान लेकर फरार हो गए। चोरों की कार व्यापारी के घर और कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में आ गई।

ताले टूटने पर पड़ाेसियों ने दी जानकारी

सी-ब्लाक में जतिन गुप्ता का दोमंजिला मकान है।भूतल पर उन्होंने गिफ्ट एंपोरियम के नाम से दुकान खोल रखी है। प्रथम तल पर जतिन और उनके भाई परिवार समेत रहते हैं। जतिन ने बताया रविवार को वह मकर संक्रांति पर अपनी बुआ के घर सादाबाद परिवार समेत गए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसियाें ने घर के ताले टूटे देख उन्हें फोन पर सूचना दी। व्यापारी के अनुसार चोर 150 ग्राम सोने के जेवरात, एक किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवरात और दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये ले गए।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी में भीषण ठंड का रेड अलर्ट जारी, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी

व्यापारी के दरवाजे पर आधी रात 2:58 बजे दरवाजे बजे एक कार आकर खड़ी हुई। चोर इसमें बैठकर आराम से निकल गए। इससे आशंका है कि चोरों ने कार को कालोनी में ही घर के आसपास कहीं खड़ा किया हुआ था। मकान को पूरी तरह खंगाल नकदी-जेवरात हासिल करने के बाद फोन करके कार को बुलाया होगा।  

ये भी पढ़ेंः UP News: युवती ने फ्रेंडशिप करने से किया इनकार, तो बीच रास्ते सिरफिरे से किया ऐसा काम कि छह घंटे तक पुलिस रही परेशान

चोरों ने गूगल लोकेशन बुलाई कार  

कार जिस तरह से व्यापारी के दरवाजे पर आकर खड़ी हुई, आशंका है कि चोरों ने अपने मोबाइल से घर की लोकशन भेजी होगी। इसी कारण कार ठीक व्यापारी के दरवाजे पर आकर खड़ी हुई थी। कार आने के बाद पहले एक चोर बाहर निकला और कार पीछे का गेट खोलकर गाड़ी में बैठ गया। इसके बाद दूसरा चोर मकान से निकला और पीछे वाली सीट पर पर जाकर बैठ गया।

फुटेज में आया कार का नंबर

चोरों की कार का नंबर सीसीटीवी फुटेज में आ गया है। वह ग्रे रंग की वैगनआर कार में आए थे। कार लगभग 20 सेकेंड दरवाजे पर खड़़ी रही। इसके बाद सीधे सड़क पर निकल गई। कार गली में आने के दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज पीछे से आ रही थी। इसके चलते चोर हड़बड़ी में दिखाई दे रहे थे।  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।