Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आगरा किला के सामने महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने गाइड से रगड़वाई नाक, वायरल हो रहा वीडियो

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 11:11 PM (IST)

    आगरा में एक पर्यटन गाइड को महाराष्ट्र के पर्यटकों ने पकड़ लिया और उसे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया। यह घटना ...और पढ़ें

    आगरा किला के बाहर लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर गाइड को घेरकर खड़े महाराष्ट्र के पर्यटक। वीडियो ग्रैब
    आगरा किला के बाहर लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर गाइड को घेरकर खड़े महाराष्ट्र के पर्यटक। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. आगरा किला पर मंगलवार दोपहर का वाकया, वीडियो वायरल
    2. वीडियो में गाइड से नाक रगड़ने को कहते नजर आ रहे हैं पर्यटक

    जागरण संवाददाता, आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी करना उप्र पर्यटन (यूपीटी) के गाइड को भारी पड़ा। इससे आहत महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गाइड को पकड़ लिया। उसे आगरा किला के सामने लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवार प्रतिमा पर ले गए। यहां गाइड को नाक रगड़ने को कहा। 

    एक पर्यटक ने गाइड को गर्दन पकड़कर नीचे झुकाया। इसका सात सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। वहीं, गाइड ने नाक रगड़ने से इनकार करते हुए धक्का मुक्की की बात स्वीकारी है।

    यह है पूरा मामला

    मुगल साम्राज्य को चुनौती देकर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती 19 फरवरी को आगरा किला में मनाई गई थी। इसमें शामिल हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोठी मीना बाजार मैदान में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाए जाने की घोषणा की थी। 

    मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र के पर्यटकों का एक दल आगरा किला देखने आया था। किले के बाहर उनका यूपी टूरिज्म के गाइड सगीर बेग से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

    बताया जा रहा है कि, गाइड ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर दी। इससे आहत हुए महाराष्ट्र के पर्यटकों ने गाइड को पकड़ लिया। वह उसे आगरा किला के सामने लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर ले गए। 

    पर्यटकों में महिलाएं भी शामिल थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जय बोलते हुए पर्यटकों ने गाइड को प्रतिमा के समक्ष नाक रगड़ने को कहा। टोपी पहने हुए एक पर्यटक ने गाइड को गर्दन पकड़कर नीचे झुका दिया। गाइड नीचे झुकता है और उठ जाता है। 

    खबरें और भी

    गाइड को दोबारा नाक रगड़ने को पर्यटक कहते हैं, लेकिन एक महिला बस-बस कहते हुए उन्हें रोक देती है। इसके बाद पर्यटकों का ग्रुप वहां से चला गया। गाइड सगीर बेग ने बताया कि उनसे गलती से एक पर्यटक को धक्का लग गया था। इसी बात पर धक्कामुक्की हुई थी।

    डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। शिकायत प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: रोटी मांगकर घर में घुसे दो सगे गार्ड भाइयों ने किशाेरी से किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़कर पीटा, बुलाई पुलिस

    यह भी पढ़ें: क्या पश्चिमी यूपी में भी स्थापित होगी हाईकोर्ट बेंच? विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के विधायकों ने एक साथ उठाया है मुद्दा