आज आगरा आएंगे सीएम योगी: दो दिन ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों पर भारी वाहनों की नो एंट्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे के कारण आज और कल शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। फतेहाबाद रोड और खंदारी क्षेत्र में भारी वाहन ...और पढ़ें

जाम की तस्वीर।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी के आगरा दौरे के कारण ट्रैफिक डायवर्जन।
फतेहाबाद रोड, खंदारी क्षेत्र में भारी वाहनों पर रोक।
कई मार्गों पर यातायात बदला, वैकल्पिक मार्ग उपयोग करें।
जागरण संवादाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड और रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, खंदारी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने दो दिन का विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी व हल्के वाहनों के संचालन में बदलाव किया गया है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
ये होगी डायवर्जन व्यवस्था
- फतेहाबाद से आने वाले मध्यम व भारी वाहन इनर रिंग रोड, रहनकलां, कुबेरपुर तथा गुतिला अंडरपास होकर शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया, दिगनेर व रोहता की ओर जाएंगे।
- रमाडा अंडरपास से तोरा चौकी और टाटा ग्राउंड की ओर मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- रमाडा की ओर से आने वाले हल्के वाहन तोरा चौकी, 125 फुटा रोड और कैला देवी धर्मकांटा होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे। सेल्फी प्वाइंट से आने वाले हल्के वाहन अपनी निर्धारित लेन से रमाडा की ओर जा सकेंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले भारी वाहन इनर रिंग रोड और गुतिला अंडरपास होकर शमसाबाद, इरादतनगर, सैंया, दिगनेर व रोहता की ओर जाएंगे।
- शमसाबाद इनर रिंग रोड से आने वाले भारी वाहन रमाडा इनर रिंग रोड होकर यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और कुबेरपुर की ओर भेजे जाएंगे।
- 26 जुलाई के कार्यक्रम को देखते हुए 25 जुलाई की रात यमुना किनारा, जीवनी मंडी और वाटर वर्क्स के बीच ट्रांसपोर्ट गोदामों पर भारी वाहनों का प्रवेश और लोडिंग-अनलोडिंग प्रतिबंधित रहेगी।
- 25 जुलाई को नो-एंट्री खुलने के बाद एत्माद्दौला, वाटर वर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, पालीवाल पार्क समेत अन्य मार्गों से जीवनी मंडी और यमुना किनारा की ओर मध्यम व भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर को आज 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में जनता की नब्ज टटोलेंगे मुख्यमंत्री