कौन हैं नीरज रावत? जिन्हें बसपा ने बनाया खेरागढ़ सीट से प्रत्याशी, विधानसभा चुनाव से पहले BSP का मास्टर स्ट्रोक
UP Assembly Election 2027 बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा सीट से नीरज रावत को अपना ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित कर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

Neeraj Rawat BSP Kheragarh UP Election 2027: बसपा द्वारा राजमहल गार्डन में आयोजित जनसभा में प्रत्याशी नीरज रावत मध्य में दाएं मुख्य मंडल प्रभारी प्रताप सिंह बघेल और बाएं मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह। जागरण
HighLights
बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी नीरज रावत को घोषित किया
यह कदम 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी समीकरण बदलेगा
बसपा दलित, ब्राह्मण और मुस्लिम वोटों को साधने की कोशिश में
जागरण संवाददाता, आगरा। UP Election 2027: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा सीट से बाह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। इससे खेरागढ़ के साथ ही जिले की नौ विधानसभा सीटों पर बसपा के लिए सियासी समीकरण बदलेंगे। बुधवार को खेरागढ़ के राजमहल गार्डन में आयोजित जनसभा में नीरज रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व में रही बसपा की सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए सर्व समाज से समर्थन मांगा।
जनसभा में मुख्य मंडल प्रभारी आगरा मंडल प्रताप सिंह बघेल ने खेरागढ़ से नीरज रावत को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। दलित, बाह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग सहित सर्व समाज से बसपा की सरकार दोबारा से लाने के लिए समर्थन मांगा।
मुख्य मंडल प्रभारी विक्रम सिंह, डॉ. भारतेंदु अरुण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बसपा सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर सर्व समाज के लोगों के लिए काम किया गया। युवाओं को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए गए। आजाद समाज पार्टी का नाम लिए बिना नीला गमछा पहन कर आने वालों की बातों में न आने के लिए कहा।
जनसभा में खेरागढ़ और आस पास के क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बाह्मण, मुस्लिम सहित अन्य समाज के लोग जनसभा में शामिल हुए।
खेरागढ़ सीट से ये रहा बसपा का आंकड़ा
खेरागढ़ सीट पर बसपा ने पिछले चार विधानसभा चुनाव में ओबीसी प्रत्याशी उतारे थे, 2007 और 2012 में बसपा से भगवान सिंह कुशवाह ने जीत दर्ज की थी, तीसरी बार 2017 में भाजपा के महेश गोयल ने उन्हें हराया था। 2022 के चुनाव में भगवान सिंह कुशवाह बसपा छोड़कर भाजपा में चले गए, उन्होंने कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को हराया था। बसपा प्रत्याशी गंगाधर कुशवाह तीसरे स्थान पर रहे थे।
विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है असर
जिले की नौ विधानसभा सीटों पर बसपा के बाह्मण कार्ड का भी असर पड़ेगा। इसके बाद फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद से ठाकुर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। मुख्य मंडल प्रभारी विमल वर्मा, हेमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष मनीष कमल आदि मौजूद रहे।
निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं नीरज रावत
नीरज रावत अजीजपुर के रहने वाले हैं, प्रॉपर्टी डीलर हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में खेरागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, उन्हें 266 वोट मिले थे। उनके स्थानीय न होने के कारण ज्यादा मेहनत करने होगी।
यह भी पढ़ें- Mathura News: 'सरकार बनने दो CM कोटे से IAS बनवा दूंगा... सपा नेता राजन रिजवी ने भेजी बैंककर्मी को अश्लील चैट
यह भी पढ़ें- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में चांदी के रथ पर विवाद गहराया, नोटिस मिलने से रोष; कानूनी राय ले रहे सेवायत
आकाश आनंद के फोटो वाला बैनर फाड़ा, खाली हो गईं सीटें
हाथरस के बाद आगरा और अलीगढ़ मंडल में बसपा द्वारा खेरागढ़ में पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद द्वारा प्रत्याशी घोषित किया जाना था। मगर, उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। खेरागढ़ कागरौल मार्ग पर बसपा प्रत्याशी नीरज रावत के बैनर पर लगे आकाश आनंद के फोटो को भी फाड़ दिया गया। जनसभा में युवाओं की संख्या भी कम रही, गर्मी और उमस के चलते प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने से पहले ही लोग जाने लगे।
