Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi: सीएम देंगे 636 करोड़ की 127 परियोजनाओं की सौगात, 400 छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप-टैबलेट

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 02:58 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा आएंगे और जीआईसी मैदान में राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। वह 636 करोड़ रुपये की 127 परियो ...और पढ़ें

    Agra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 26 मार्च को आएंगे।
    Agra News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 26 मार्च को आएंगे।

    HighLights

    1. जीआईसी मैदान में दोपहर एक से तीन बजे तक होगा कार्यक्रम
    2. 400 छात्र-छात्राओं को लैपटाप और टैबलेट का होगा वितरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा आएंगे। जीआइसी मैदान में राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। 636 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 400 छात्र-छात्राओं को लैपटाप और टैबलेट का वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

    केंद्र सरकार के 10 और राज्य सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन की थीम पर आगरा सहित प्रदेश के सभी जिलों में 25 से 27 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। आगरा में जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी लग रही है। अभी तक 25 मार्च को प्रभारी जिला मंत्री व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह आ रहे थे लेकिन शुक्रवार शाम कार्यक्रम में बदलाव हुआ। अब 26 मार्च को मुख्यमंत्री आएंगे।

    जीआईसी मैदान में दोपहर एक से तीन बजे तक होगा कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। खेरिया एयरपोर्ट से सीधे जीआइसी मैदान जाएंगे। सड़कों का निर्माण, मेट्रो प्रोजेक्ट, पुल का निर्माण सहित 636 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 400 छात्र-छात्राओं को लैपटाप और टैबलेट का वितरण करेंगे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    400 छात्र-छात्राओं को लैपटाप और टैबलेट का होगा वितरण

    कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शनिवार दोपहर एक बजे सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास डा. हरीओम ने बैठक की। विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। मेला में शिल्पकला, फूडकोर्ट व सांस्कृतिक सामग्री के स्टाल होंगे। तीनों दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

    खबरें और भी

    सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा

    डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, एडीएम प्रोटोकाल प्रशांत तिवारी, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

    मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने दरियानाथ मंदिर का निरीक्षण

    मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने शनिवार शाम राजा की मंडी स्थित दरियानाथ मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 26 मार्च को मंदिर में शंखढाल भंडारा होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। वहीं जीआइसी मैदान का भी निरीक्षण किया। 

    ये भी पढ़ेंः Ranganath Mandir Vrindavan: दिव्य रथ में सवार होकर भगवान रंगनाथ ने दिए दर्शन, मेला के दीवाने थे अंग्रेज अफसर

    ये भी पढ़ेंः डीएम के पास फोन और चल गई जेसीबी... मैनपुरी में भू माफिया ने कब्जाई करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन खाली कराई