विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP रोडवेज की बसों में बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त सफर, यात्रा से पहले समझ लें नियम

By Vidhyaram Narwar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 10 Sep 2026 08:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार की लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ...और पढ़ें

आगरा आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें।

आगरा आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें।

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा की शांति देवी आईएसबीटी पहुंची। वे वहां पर खड़ी वातानुकूलित बस में बैठ गईं। परिचालक ने उन्हें यह कहते हुए कि उतार दिया कि इस बस में फ्री में सफर करने की व्यवस्था नहीं है। और साधारण बस में बैठने के लिए कहा। उन्हें नहीं पता था कि कौन सी बस में फ्री में सफर करने की व्यवस्था है।

उन्हें तो सिर्फ इतना पता था कि परिवहन निगम की बसों में वृद्ध महिलाओं के लिए फ्री में सफर किए जाने की सुविधा दी गई है। 60 और इससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना लाई है। इस योजना के तहत उन्हें फ्री में सफर करने की व्यवस्था की गई है

उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वातानुकूलित बसों में यह सुविधा नहीं है। शांति देवी के अलावा बोदला की सावित्री देवी भी जानकारी के अभाव में वातानुकूलित बस में बैठ गईं। इस योजना को लागू किए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। 10 दिन में नौ सितंबर तक पांच हजार 695 महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में सफर किया है।

किराए की बात करें, तो आठ लाख से अधिक का है। सफर करने वाली वृद्ध महिलाओं की संख्या में दिन व दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। योजना के पहले दिन 31 अगस्त को 445 वृद्ध महिलाओं ने सफर किया था और यह संख्या नौ सितंबर को 762 तक पहुंच गई है

वृद्ध महिलाओं को प्रदेश सरकार की यह योजना खूब भा रही है। आरएम बीपी अग्रवाल का कहना है कि योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।