यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उनकी कार्यशैली और सोच बंदरों जैसी', ताजमहल में बंदरों पर अखिलेश यादव की पोस्ट पर पर्यटन मंत्री का पलटवार
ताजमहल में बंदरों के मुद्दे पर अखिलेश यादव और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। अखिलेश यादव ने ताजमहल में बंदरों से परेशानी पर पो ...और पढ़ें

HighLights
- यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री हैं जयवीर सिंह
- मंत्री ने कहा, कि आज 70 करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं
जागरण संवाददाता, आगरा। UP Politics Taj Mahal: ताजमहल में बंदरों से परेशानी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पोस्ट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पलटवार किया है।
ताजनगरी में परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में सपा प्रमुख पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली और सोच बंदरों जैसी है। उन पर क्या बात की जाए। इस अवसर पर उन्होंने ताजमहल को रात में कृत्रिम रोशनी में खोले जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे जाने की भी बात कही।
अखिलेश ने की थी बंदरों के हमले पर पोस्ट
पर्यटन मंत्री परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश यादव द्वारा ताजमहल और उसके समीप पर्यटकों पर बंदरों के हमले की पोस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा, उनकी सोच और कार्य शैली बंदरों वाली है। वह बंदरों से भयभीत भी बहुत रहते हैं। इस पर उनसे पूछा गया कि क्या वह सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बंदर कह रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, वह उनकी सोच और कार्यशैली को बंदर जैसा कह रहे हैं।
अखिलेश के समय आते थे मात्र 17 करोड़ पर्यटक, आज 70 करोड़ से अधिक
जयवीर सिंह ने कहा, कि अखिलेश यादव के समय 2017 तक प्रदेश में 17 करोड़ पर्यटक आते थे, आज पर्यटकों की संख्या 70 करोड़ से अधिक हो चुकी है। अखिलेश को इस पर बात करनी चाहिए।
ताजमहल को रात्रि को खोले जाने का प्रस्ताव
ताजमहल को रात में कृत्रिम रोशनी में खोले जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। शहर के पर्यटन कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के काम में केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी। प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा की स्थिति पर उन्होंने कहा, पार्टी सभी नौ सीटों पर जीतेगी।
खबरें और भी
.jpg)
एसपी सिंह बघेल ने कहा, गोमती रिवर फ्रंट अच्छा
केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव की सरकार में हुए गोमती रिवर फ्रंट के काम को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि बात भ्रष्टाचार की है, तो इसकी जांच हो कि कौन कितना कमीशन खाता है। यमुना का रिवर फ्रंट विकसित किया जाए। इससे भूगर्भ जल स्तर सुधरने के साथ ताजमहल की नींव भी मजबूत रहेगी। ताजमहल को सुरक्षित रखने के लिए रिवर फ्रंट का विकास होना ही चाहिए।