यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: यूपी में भीषण गर्मी से बेहाल लोग, झांसी सबसे गर्म शहर, आगरा में आज से तापमान करेगा परेशान, ऐसा रहेगा मौसम
UP Weather News प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा आगरा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को ...और पढ़ें

HighLights
- 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, झांसी सबसे गरम
- मौसम विभाग का शनिवार से तापमान बढ़ने का अनुमान
जागरण संवाददाता, आगरा। सूरज ने शुक्रवार को एक बार फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा प्रदेश के गरम शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। सबसे अधिक गरम 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी रहा।
शुक्रवार को सुबह से धूप निकली, लेकिन हवा चलती रही। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए तो सुबह ठंडी लगने वाली हवा भी गरम हो उठी। दोपहर 12 बजे के करीब तो धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो उठा।
जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
प्रदेश के गरम शहर
क्रम, शहर, अधिकतम तापमान
- झांसी, 40.9
- आगरा, 40.5
- प्रयागराज, फुरसतगंज, 40.4