आगरा में भीषण गर्मी: यूपी का सबसे गर्म शहर रहा, कब आएगा मानसून... मौसम विभाग का अपडेट आया सामने
आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग लू और उमस से परेशान रहे। ...और पढ़ें

UP Weather: न्यू आगरा रोड पर शनिवार को तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां। जागरण
HighLights
आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, तापमान 43.2°C।
लू और उमस से लोग परेशान, हीट स्ट्रोक के मामले बढ़े।
अगले 3-4 दिन में मानसून की बारिश की संभावना।
जागरण संवाददाता, आगरा। UP Weather Today: तेज धूप और लू से लोग दिन भर परेशान रहे। शनिवार को आगरा का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। शाम को भी गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी।
रविवार की सुबह हल्की बरसात हुई और ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन कुछ देर बाद ही सूरज की तपिश बढ़ गई और उमस से परेशान कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन दिन में मानसून की बारिश होने की संभावना है।
तेज धूप और लू चलने से अधिकतम तापमान 43. 2 डिग्री सेल्सियस
इससे पहले शनिवार को सुबह सात बजे से धूप तेज होती गई। सुबह 10 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, उमस बढ़ गई। धूप में कुछ देर तक खड़े रहने पर चक्कर आने लगे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 43. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी गर्म हवा चलती रही। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
प्रदेश के सबसे गर्म शहर
- आगरा, प्रयागराज - 43. 2
- कानपुर, बांदा, फतेहगढ़ - 42. 6
- वाराणसी - 42.5
- झांसी - 42.5
- लखीमपुर खीरी गाजीपुर - 40.0
पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, हीट स्ट्राक का बढ़ा खतरा
लू चलने और तापमान बढ़ने से उल्टी, दस्त के साथ ही कमजोरी, बेहोशी और चक्कर से पीड़ित मरीजों की एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की ओपीडी में बढ़ गई। एसएन के इमरजेंसी मेडिसिन के प्रभारी डा मनीष बंसल ने बताया कि धूप में पसीना अधिक निकलने से मांसपेशियों और सिर दर्द की समस्या हो रही है। इसके साथ ही हीट स्ट्राक का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, गर्मी और उमस से पर्यटकों की भी तबीयत बिगड़ गई, चक्कर आने के साथ ही उल्टी की समस्या से पर्यटक परेशान रहे।
खबरें और भी
ये हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
- शरीर का तापमान 101 फारेनहाइट से अधिक पहुंचना।
- पसीना निकलना बंद होना।
- बेहोशी आ जाना।
- हाथ पैरों में दर्द।
हीट स्ट्रोक में ये करें
बेहोशी छाने और शरीर का तापमान बढ़ने परमरीज के शरीर पर गीला कपड़ा लपेटकर पंखे में लिटा देना चाहिए। शरीर पर पानी भी डाल सकते हैं लेकिन ठंडा पानी ना डालें, इससे शरीर का तापमान कम होने लगता है। डाक्टर को दिखाएं।
बचाव के लिए ये करें
- सुबह 10 से शाम चार बजे घर से बाहर निकलने से बचें।
- लू से बचने के लिए घर से खाली पेट न निकलें। मधुमेह और हृदय रोगियों को ज्यादा खतरा।
ताजा खाना खाएं
- नीबू शिकंजी, नारियल पानी, छाछ और लस्सी का सेवन करें
- चिकनाई युक्त भोजन का सेवन कम करें
- धूप से बचें। छाता लेकर निकलें
- धूप से आने के बाद ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम का सेवन ना करें
कंट्रोल रूम के नंबर
05622600412, 94585 69043
दो दिन तेज धूप निकलने के साथ ही लू के लिए अलर्ट किया गया जारी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तेज धूप निकलने के साथ ही लू चलेगी। 30 जून से प्रदेश में वर्षा शुरू हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून के तीन से चार दिन में दस्तक दे सकता है।