PHOTOS: अरे वाह ये तो अदभुत है... कैसे और क्यों बना ताजमहल? डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने ताज देखकर पूछे सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बाउलस और 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल पहुंचीं। वह आगरा में होटल अमर विला ...और पढ़ें
HighLights
अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप ने ताजमहल देखा
पति माइकल बाउलस के साथ निजी यात्रा पर थीं
उनके साथ 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था
जागरण संवाददाता, आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प ने शनिवार को ताजमहल देखा। होटल अमर विलास पहुंचते ही, उन्होंने पहले ताजमहल देखने की इच्छा जताई। सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर तत्काल उनकी विजिट की व्यवस्था कराई। टिफनी ने ताजमहल को अद्भुत कहा।
निजी यात्रा पर आईं टिफनी के साथ उनके पति माइकल बाउलस रहे। दोनों ने सेंट्रल टैंक पर बेंच पर बैठकर हाथों में हाथ डालकर फोटो शूट भी कराया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी ने पति के साथ देखा स्मारक
टिफनी चार्टर्ड प्लेन से शनिवार सुबह दिल्ली से खेरिया एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल अमर विलास पहुंची। उनका लंच के बाद शाम पांच बजे ताजमहल देखने का कार्यक्रम था। होटल पहुंचने के बाद गायक व मॉडल टिफनी ने लंच से पहले ताजमहल देखने की इच्छा जताई। इस पर तुरंत ताजमहल जाने की व्यवस्था की गई।

होटल पहुंचने पर पहले ताजमहल देखने की इच्छा जताई, कार्यक्रम बदला
टिफनी सुबह 11:50 बजे ताजमहल पहुंचीं। फोरकोर्ट से ताजमहल नजर आते ही वह उसकी खूबसूरती पर मुग्ध हो उठीं। गाइड रमेश दीवान ने उन्हें शाहजहां द्वारा मुमताज की याद में ताजमहल बनवाने, ताजमहल का निर्माण 22 वर्षों में 20 हजार मजदूरों द्वारा करने, औरंगजेब द्वारा शाहजहां को आठ वर्ष तक आगरा किला के मुसम्मन बुर्ज में बंदी बनाने और वहीं उसकी मौत होने की जानकारी दी।

टिफनी ने पूछा कि ताजमहल के निर्माण को संगमरमर कहां से आया था। गाइड ने मकराना से संगमरमर आने की जानकारी दी। विजिट के दौरान टिफनी के पति बाउलस ने भी इतिहास में काफी रुचि दिखाई। वह करीब 50 मिनट तक ताजमहल में रहीं और 12:40 बजे होटल अमर विलास लौट गईं।
खबरें और भी

टिफनी डोनाल्ड ट्रंप और उनकी दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। वह सिंगर हैं। टिफनी भारत यात्रा पर शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचीं। अब वह शाम को ताजमहल देखने नहीं जाएंगी।