Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    US Vice President In Agra: एंटी मिसाइल सिस्टम और मरीन हेलीकॉप्टर... जमीन से आसमान तक तगड़ी सुरक्षा, हाई अलर्ट

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 07:55 AM (IST)

    US Vice President In Agra अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की आगरा यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एंटी मिसाइल सिस्टम तैनात हैं और अ ...और पढ़ें

    आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आ रहे हैं।
    आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आ रहे हैं।

    HighLights

    1. सुरक्षा एजेंसियों के अलावा 100 सदस्यीय दल पहुंचा आगरा, 32 कारों में 18 अमेरिका की
    2. एंटी मिसाइल सिस्टम के अलावा मरीन हेलीकाप्टर भी पहुंचा, नहीं जाएंगे होटल आइटीसी मुगल
    3. आगरा का पानी और खाना नहीं खाएंगे उप राष्ट्रपति

    जागरण संवाददाता, आगरा। आसमान से लेकर भूमि तक अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा होगी। एंटी मिसाइल सिस्टम सहित अन्य को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा 100 सदस्यीय अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी का दल आगरा पहुंच चुका है।

    सुरक्षा में मरीन हेलीकाप्टर का भी प्रयोग किया जाएगा। उप राष्ट्रपति के काफिले में 32 कारों में 18 अमेरिका की होंगी। उप राष्ट्रपति का उनका परिवार आगरा का न तो पानी पिएगा और न ही खाना खाएगा। वहीं मंगलवार रात उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया। वह होटल आईटीसी मुगल नहीं जाएंगे।

    अमेरिका उप राष्ट्रपति के आगमन के चलते वीआईपी रोड की सफाई कराई गई है। 100 कर्मचारियों और छह अधिकारियों को लगाया गया है। वायुसेना स्टेशन से ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम तक पूरे मार्ग को सजाया गया है।

    सजाया गया आगरा

    रंग-बिरंगे झंडों, आकर्षक सैंड आर्ट, फुटपाथों पर फूलों की सजावट और बेस्ट से वंडर बनी आकृतियों को लगाया गया है। लाइटिंग और आधुनिक डिजाइन की सजावट ने मार्ग को आकर्षक बना दिया है। फुटपाथ पर गमलों में मौसमी फूल मोहक लग रहे हैं। शिल्पग्राम के पास सैंड आर्ट के माध्यम से भारतीय विरासत को दर्शाया गया है। कलाकारों ने बालू की मदद से शांति, समरसता और स्वागत की भावना को मूर्त रूप दिया है।

    ताजमहल पर फव्वारों को चलाया जाएगा।

    सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा

    उप राष्ट्रपति का सुरक्षा घेरा त्रिस्तरीय होगा। इसमें पहला और दूसरा सुरक्षा घेरा अमेरिका की टीम के पास रहेगा। अगर काफिला की बात की जाए तो 32 कारों में 18 अमेरिका की होंगी। द बीस्ट के रंग की चार कार हाेंगी। ताजमहल और वीआईपी रोड पर 70 से अधिक स्नाइपर्स को तैनात रहेंगे। एंटी मिसाइल सिस्टम से लेकर ड्रोन सिस्टम की भी तैनाती की गई है। मैरीन हेलीकाप्टर सहित अन्य से निगरानी की जाएगी। वहीं एक ट्रेन को भी रिजर्व रखा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाएगा। एक गाड़ी में उप राष्ट्रपति और उनके बच्चों से संबंधित खाना और पानी की बोतल सहित अन्य सामान हैं।

    खबरें और भी

    द बीस्ट आगरा में होंगे उप राष्ट्रपति।

    दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा मेट्रो कार्य 

    एमजी रोड स्थित अवंतीबाई चौराहा से लेकर माल रोड एएसआइ कार्यालय तक एलीवेटेड मेट्रो का कार्य चल रहा है। उप राष्ट्रपति के आगमन के चलते बुधवार दोपहर दो बजे तक कार्य बंद रहेगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल में न पहुंचने के लिए कहा गया है।

    नो फ्लाइंग जोन घोषित 

    बुधवार दोपहर एक बजे तक खेरिया एयरपोर्ट और आगरा वायुसेना स्टेशन को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में मुख्यमंत्री सहित अन्य को इस दायरे से बाहर रखा गया है। सुबह छह से दोपहर एक बजे तक न तो कोई भी विमान आएगा और न ही यहां से उड़ान भरेगा।

    यह है अमेरिका के उप राष्ट्रपति का कार्यक्रम 

    • सुबह 9.15 बजे उप राष्ट्रपति परिवार के साथ वायुसेना स्टेशन आगरा पहुंचेंगे
    • 9.20 बजे उप राष्ट्रपति का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत करेंगे।
    • 9.20 से 9.24 बजे तक मुख्यमंत्री साथ रहेंगे
    • 9.25 बजे उप राष्ट्रपति परिवार के साथ द बीस्ट कार में सवार होंगे
    • 9.55 बजे द बीस्ट कार शिल्पग्राम पहुंचेगी
    • 9.58 बजे उप राष्ट्रपति बैट्री कार में सवार होंगे
    • 10.05 बजे ताज महल पूर्वी गेट पहुंचेंगे
    • 11.05 बजे तक ताजमहल का भ्रमण करेंगे
    • 11.07 बजे उप राष्ट्रपति वायुसेना स्टेशन के लिए रवाना होंगे
    • 11.30 बजे आगरा से जयपुर के लिए रवाना होंगे

    वायुसेना स्टेशन परिसर

    मयूर नृत्य, रसिया, भांगड़ा सहित 70 सदस्यों का समूह कार्यक्रम प्रस्तुुत करेंगे। ढोल से लेकर नगाड़े तक बजेंगे। यह कार्यक्रम 20 से लेकर 40 मिनट तक चलेगा। स्टेशन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।

    ये भी पढ़ेंः Taj Mahal Closed: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा संग देखेंगे ताजमहल, छह घंटे किया रूट डायवर्ट

    ये भी पढ़ेंः School Closed: यूपी के इस जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद, ऐतिहासिक स्मारक भी सुबह नहीं खुला

    अजीत नगर खेरिया मोड़

    वायुसेना स्टेशन से उप राष्ट्रपति की कार अजीत नगर गेट से बाहर आएगी। अजीत नगर खेरिया मोड़ पर 200 बच्चे एकत्रित होंगे। यह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। यहां पर बड़ा गेट बना है। वेंस और मुख्यमंत्री के कट आउट भी लगेंगे।

    ईदगाह चौराहा, कैंट चौराहा, एडीआरडीई रोड, टैंक चौराहा, अवंतीबाई चौराहा, डाकघर चौराहा सहित 12 किमी लंबे रूट पर नौ भव्य गेट लगाए गए हैं। तीन हजार झंडे और 300 कट आउट लगाए गए हैं। यह वेंस और मुख्यमंत्री के हैं।