यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के इस शहर से अयोध्या तक Vande Bharat Express चलाने की तैयारी, सात घंटे में पूरा होगा 12 घंटों का सफर
Vande Bharat Express यूपी के इस शहर से अयोध्या के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। यह आगरा मंडल की 5वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। 10 कोच वाली इस ट ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल की 5वीं होगी ट्रेन
- जल्द होगा परीक्षण, 10 कोच होंगे
जासं, आगरा । Vande Bharat Express: उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल को एक और वंदे भारत मिलने जा रही है। आगरा से अयोध्या के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द चलेगी। आगरा मंडल की यह 5वीं ट्रेन होगी। इस ट्रेन का जल्द ही परीक्षण होने जा रहा है। 10 कोच की ट्रेन में आठ चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच होंगे। जल्द ही रेलवे द्वारा किराया घोषित किया जाएगा।
आगरा में वर्तमान में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। डेढ़ साल पूर्व पहली वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से निजामुद्दीन के मध्य चलना शुरू हुई थी। इसके बाद निजामुद्दीन-खजुराहो, उदयपुर-आगरा, आगरा-वाराणसी वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ था। छह माह में सबसे अधिक सफर आगरा-वाराणसी वंदे भारत में यात्रियों ने किया है।
यह भी पढ़ें- Chardham Yatra पर आने वाले पर्यटक वाहनों के लिए ये कार्ड जरूरी, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
आगरा से अयोध्या की दूरी 440 किमी है। इस दूरी को तय करने में ट्रेनें 10 से 12 घंटे तक लेती हैं। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा से अयोध्या के मध्य हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का प्रस्ताव तैयार हुआ है। एक साल पूर्व उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन ने इसका प्रस्ताव भेजा था। वंदे भारत 440 किमी की दूरी सात से आठ घंटे में तय कर लेगी।

Jagran Graphics.
स्लीपर वंदे भारत भी है प्रस्तावित
आगरा रेल मंडल को पहली स्लीपर वंदे भारत भी मिलने जा रही है। यह ट्रेन निजामुद्दीन से इंदौर के मध्य चलेगी। जल्द ही इस ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 10 से 12 कोच की ट्रेन होगी।
खबरें और भी
वर्तमान में यह ट्रेनें चलती हैं
मरुधर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस। मरुधर एक्सप्रेस को आगरा से अयोध्या पहुंचने में 10 घंटे का समय लगता है।
जाम का कारण बनीं रोडवेज की पांच बसें सीज
अलीगढ़: शहर में जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जाम को लेकर मंगलवार को प्रशासन व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सारसौल चौराहे पर कार्रवाई कर रोडवेज की पांच बसें सीज कर दीं। इससे ई-रिक्शा चालक व अवैध वाहन चालकों में खलबली मच गई। सारसौल चौराहा समेत शहर में सड़क जाम की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। तमाम प्रयास के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार को यातायात पुलिस ने सारसौल चौराहे से जाम का कारण बने आधा दर्जन ई- रिक्शाओं को सीज कर दिया था, लेकिन समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। दोपहर में सारसौल से बरौला-जाफराबाद रोड व सारसौल चौराहा से खेरेश्वर की ओर जाने वाले मार्ग पर दिन में जाम लगा रहा। इससे राहगीर व वाहनों में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जानकारी मिलने पर शाम को एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट सारसौल चौराहे पर पहुंच गए। जाम का कारण बनीं पांच रोडवेज बसों को सीज कराया। इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालक व रिक्शा चालकों में खलबली मच गई। चालक मय वाहनों के भाग गए। इस दौरान एआरएम, यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।