Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express: साढ़े चार घंटे में आगरा-प्रयागराज का सफर, नए साल में शुरू होगी सुफरफास्ट वंदे भारत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 07:23 AM (GMT+05:30)

    Vande Bharat Train News नए साल में संगम नगरी के लिए भगवा रंग की चालू होगी वंदे भारत। आगरा रेल मंडल की यह पहली ट्रेन होगी जिसे यहीं के लोको पायलट और गा ...और पढ़ें

    Vande Bharat Train:नए साल में भगवा रंग की चालू होगी वंदे भारत
    Vande Bharat Train:नए साल में भगवा रंग की चालू होगी वंदे भारत

    HighLights

    1. आगरा से प्रयागराज पहुंचेंगे में लगेंगे साढ़े चार घंटे
    2. आगरा रेल मंडल के होंगे लोको पायलट और गार्ड।

    जागरण संवाददाता, आगरा। प्रयागराज में जनवरी में होने जा रहे माघ मेला में पहुंचना और भी आसान होने जा रहा है। संगम में स्नान के बाद देर रात तक आप आगरा भी लौट सकते हैं।

    नए साल से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज जोन आगरा से प्रयागराज के लिए भगवा रंग की वंदे भारत का संचालन चालू होगा। 11 कोच की वंदे भारत साढ़े चार घंटे में आगरा से प्रयागराज पहुंचेंगी। इतने ही समय में वापसी भी होगी। यह ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर स्टेशनों में रुकेगी। आगरा रेल मंडल के लोको पायलट और गार्ड इसका संचालन करेंगे।

    अप्रैल में शुरू हुआ था संचालन

    आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। आगरा से प्रयागराज के मध्य वंदे भारत के संचालन की मांग की जा रही है। 447 किमी की दूरी को तय करने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है।

    Read Also: Pura Mahadev Corridor: शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर, भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में पर्यटन का विकास, डीपीआर तैयार

    रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रयागराज में माघ मेला होगा जबकि वर्ष 2025 में कुंभ होगा। ऐसे में आगरा और इसके आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचेंगे। इसी के चलते वंदे भारत के संचालन पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पहले ट्रेन आठ कोच की थी जो अब बढ़कर 11 कोच की होगी। इसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

    Read Also: Vrindavan Banke Bihari; वृंदावन आ रहे हैं तो जरा सोचकर बनाएं प्लान, होटल-गेस्ट हाउस फुल, ब्रज में यहां भी हैं करें दर्शन

    किराया नहीं है घाेषित

    ट्रेन का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है लेकिन अन्य वंदे भारत की तरह ही इस ट्रेन का किराया सुपरफास्ट ट्रेन से 10 से 15 प्रतिशत अधिक होगा। उन्होंने बताया कि आगरा कैंट से ट्रेन का संचालन सुबह छह बजे होगा। सुबह साढ़े दस बजे यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचेंगी। शाम पांच बजे प्रयागराज से रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे आगरा कैंट पहुंचेंगी।

    खबरें और भी