Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat; यूपी के इस रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का होगा संचालन

    Updated: Sat, 25 May 2024 09:19 AM (IST)

    Vande Bharat Metro Train आगरा से लखनऊ चलेगी दूसरी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन। वर्तमान में लखनऊ इंटरसिटी का होता है संचालन। लखनऊ इंटरसिटी एक दिन में एक जोड ...और पढ़ें

    Vande Bharat; आगरा से लखनऊ चलेगी दूसरी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन
    Vande Bharat; आगरा से लखनऊ चलेगी दूसरी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

    HighLights

    1. जुलाई में होगा परीक्षण
    2. अगस्त के अंतिम सप्ताह से चलने के आसार

    जागरण संवाददाता, आगरा। रेल मंडल आगरा को एक और वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिलेगी। दूसरी मेट्रो ट्रेन का संचालन आगरा कैंट से लखनऊ के मध्य होगा। यह ट्रेन 13 कोच की होगी। यह ट्रेन 125 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। जुलाई में इस ट्रेन का परीक्षण होगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

    नई दिल्ली से आगरा के मध्य पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलनी है। इस ट्रेन का परीक्षण इसी खंड में किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली इंटरसिटी का स्थान लेगी। इंटरसिटी के रैक को दूसरे खंड में चलाया जाएगा। इंटरसिटी और वंदे भारत में एक अंतर होगा। इंटरसिटी एक दिन में एक जोड़ी चक्कर (अप और डाउन) लगाती है। इसके विपरीत मेट्रो ट्रेन एक दिन में तीन से चार चक्कर लगाएगी। इससे यात्रियों को आवागमन में भी सहूलियत रहेगी।

    रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली और लखनऊ इंटरसिटी को शुरुआत में नहीं हटाया जाएगा। जैसे ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन ठीक तरीके से चलना शुरू हो जाएगी तो इन दोनों ट्रेनों को हटाने पर विचार किया जा सकता है। दोनों ट्रेनों के रैक को किसी दूसरे स्टेशनों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः UP Lok Sabha Election 2024: जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर मतदाताओं में दिखा उत्साह, केंद्रों पर कतारें-मतदान के लिए रूट डायवर्ट

    ये भी पढ़ेंः UP: रेस्टोरेंट में नर्स की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या; आरोपी ने किया सुसाइड, Video में कहा- 'लड़की के साथ गलत हुआ, कर लेंगे आत्महत्या'

    इसलिए खास 

    नई दिल्ली हो या फिर लखनऊ। हर दिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे द्वारा सबसे पहले इन दोनों शहरों के लिए वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके बाद बारी-बारी से अन्य शहरों के लिए मेट्रो ट्रेन चलेगी।

    खबरें और भी

    नई होंगी सीट 

    वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सीट आरामदायक होंगी। साथ ही शौचालय भी स्टाइलिश होंगे। ट्रेनों के दरवाजे ऑटोमेटिक तरीके से बंद होंगे।