यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: महिला पर कुत्तोंं के हमले का वीडियो देख दहल गए लोग, Agra Police ने बताई सच्चाई
Agra News सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आगरा में कुत्तों के हमले की अफवाह फैला दी। 57 सेकेंड के इस वीडियो में एक महिला पर कुत्तों के झुंड द ...और पढ़ें

HighLights
- दिनभर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा 57 सेकेंड का वीडियो
- आगरा की घटना बताकर फैलाया गया भ्रम, पुलिस बोली होगी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, आगरा। सोमवार को कुत्तों के द्वारा झुंड बनाकर महिला पर हमला करने का जालंधर का वीडियो प्रसारित हुआ। वीडियो में कुत्ते महिला को घसीटते हुए दिख रहे थे। वीडियो देखने के बाद शहर के लोग दहशत में आ गए थे। पूरे दिन वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा और लोग टिप्पणी करते रहे। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मंगलवार को जांच की तो वीडियो 12 दिन पहले जालंधर का निकला। अब पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले पर कार्रवाई की बात कह रही है।
सोमवार शाम वाट्सएप के एक ग्रुप पर शहर के एक व्यक्ति ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का एक वीडियो पोस्ट किया। 57 सेकेंड के वीडियो में एक कालोनी में जा रही महिला पर आठ से दस कुत्ते भौंंक रहे थे। महिला को काटने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर कुत्ते द्वारा महिला का कुर्ता मुंह से पकड़ कर खींचने पर महिला जमीन पर गिर जती है। इसके बाद भी महिला बचने के लिए अपनी शाल से कुत्तों को डरा रही थी।
कूड़ा बीनने वाली महिला बताया
वीडियो पोस्ट करने वाले ने वीडियो को रकाबगंज के ईदगाह, कटघर का होने का दावा किया। महिला को बुजु्र्ग कूड़ा बीनने वाली बताया। मोहल्ले के लोगों द्वारा महिला को बचाने और सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने का भी दावा किया।
दहशत में आए शहर के लोग
मंगलवार को वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आ गया। महिला पर इस तरह कुतों का आक्रामक हमला देख लोग दहशत में आ गए। पुलिस और नगर निगम की टीम बताई गई जगह पर पहुंचे वहां पर उस तरह की कोई जगह नहीं नजर आई। जानकारी करने पर वीडियो 12 दिसंबर को जालंधर का होने की पुष्टि हुई।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः ये मुहब्बत नगर है जनाब...हमें खुशी है मंदिर में पूजा होगी, पूजा के लिए मुस्लिमों ने बिछाया रेड कारपेट
ये भी पढ़ेंः Sambhal News: रंग ला रही है बावड़ी की खोदाई...मिट्टी हटी तो साफ नजर आए छिपे कमरे और सीढ़ियां
पुलिस ने वीडियो के पुराना और दूसरे जिले हाेने की पोस्ट कर खबर को भ्रामक बताया है। आरोपित के ऊपर कारवाई करने की बात कही है।
आगरा में चलाया गया नसबंदी के लिए अभियान
आगरा शहर में आवारा कुत्तों के आतंक की समस्या को उठाया गया था। शहर में करीब आठ सौ आवारा कुत्ते परेशान करते हैं। इनमें से अधिकांश कुत्तों की नसबंदी हुई है। हर दिन जिस तरीके से कुत्तों को पकड़ा जाना चाहिए। वह नहीं किया जा रहा है। कुत्तों की नसबंदी के लिए आगरा में सौ वार्डों को चार जोन में बांटा गया और अभियान चलाया गया। हरीपर्वत, छत्ता, लोहामंडी और ताजगंज जोन में 25-25 वार्ड शामिल हैं। हर वार्ड में कुत्तों के पकड़ने और नसबंदी की गई है।