Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब चुभती-जलती गर्मी का मौसम: आगरा में 40 के पास पहुंचा तापमान, आंखों में चुभने लगी चिलचिलाती धूप

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 09:19 AM (IST)

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और हवा की गति कम होने से गर्मी बढ़ी है, जिससे अगले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्र ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से तेज धूप निकली। आसमान साफ होने और हवा के बहाव की गति कम होने से दोपहर में धूप आंखों को चुभी।

    मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी।

    मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई वृद्धि

    अप्रैल के पहले व दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वर्षा, ओले व आंधी आने से सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम बने हुए थे। प्रदेश में मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होेने पर अब गर्मी बढ़ रही है। मंगलवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ता चला गया।

    मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से आगामी दिनों में शुष्क रहेगा मौसम

    • चार दिन से दोपहर में चल रही तेज सतही हवाओं की गति भी मंगलवार को कम रही।
    • दोपहर एक से चार बजे के मध्य सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
    • अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • सामान्य से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
    • सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग का ये है कहना

    मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। दिन में चल रही तेज पछुआ हवाओं में कमी आने से तापमान में वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर कैसा रहेगा मौसम? IMD का लेटेस्ट अपडेट

    खबरें और भी