यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: आगरा में तेजी से बदलेगा मौसम, दो दिन बादल छाने का अनुमान, कोहरा और धुंध बढ़ाएगी ठंड
Agra Weather Update News In Hindi आगरा में बुधवार और गुरुवार को मौसम में बदलाव नजर आएगा। बादल छाने की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त की हैं। रात में त ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूनतम तापमान में गिरावट
- अब रात में बढ़ी ठिठुरन
जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में बुधवार और गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को तापमान स्थिर बना रहेगा, लेकिन गुरुवार को इसमें गिरावट देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 व 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 दिसंबर से सुबह के समय धुंध व कोहरा देखने को मिल सकता है।
संजय प्लेस में वायु गुणवत्ता रही खराब
मंगलवार को शहर में वायु गुणवत्ता थोड़ा प्रदूषित स्थिति में दर्ज की गई। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया। संजय प्लेस में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंच गई। सोमवार को संजय प्लेस स्थित आटोमेटिक मानीटरिंग स्टेशन बंद रहा था। मनोहरपुर दयालबाग, सेक्टर तीन-बी आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम में थोड़ा प्रदूषित और रोहता व शाहजहां गार्डन में संतोषजनक स्थिति रही।