Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: आगरा में आज भारी बारिश होगी या तेज धूप करेगी परेशान ? पढ़िए मौसम का ताजा अपडेट

    Updated: Sat, 27 Jul 2024 09:21 AM (IST)

    Weather Update Agra Today News आगरा में उमस बेहाल कर रही है। पिछले दो दिनों में तेज धूप ने परेशान किया है। शनिवार को मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया ...और पढ़ें

    Weather Update: मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
    Weather Update: मौसम की खबर में सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

    HighLights

    1. रविवार और सोमवार को भी वर्षा होने के आसार
    2. तापमान में देखने को नहीं मिलेगा अधिक उतार-चढ़ाव

    जागरण संवाददाता, आगरा।  Weather Update Agra: शहर में शनिवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। उमस बढ़ी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज भारी बारिश हो सकती है। रविवार को भी बादल रहेंगे और एक या दो बार वर्षा हो सकती है। सोमवार को भी भारी वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं।

    शहर में शुक्रवार सुबह से हल्के बादल रहे और वर्षा हुई। बादलों की ओट में छिपे सूरज ने कभी दर्शन दिए तो कभी बादल छाए। इससे सुबह से ही उमस अधिक रही। दिन में वर्षा नहीं होने से दिनभर पसीना बहता रहा। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    उमस ने किया परेशान

    उमस से बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी बेहाल नजर आए। कूलर व पंखे हांफ गए। दम फूलता रहा। चार कदम चलने पर ही पसीने से तरबतर हो गए। उमस में एसी ही कारगर साबित हुए।

    • अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
    • शुक्रवार को सामान्य से अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra History: राेचक है यात्रा का इतिहास, पहले कांवड़िया थे रावण, प्रभु श्रीराम भी लाए थे कांवड़

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Today: यूपी में सक्रिय होने वाला है मानसून, लखनऊ समेत 42 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

    ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बादल छाए रहने के साथ भारी वर्षा हो सकती है या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। रविवार को एक या दो बार वर्षा होने के आसार हैं। सोमवार को भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

    खबरें और भी