Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: आगरा में मानसून के साथ चक्रवात के आसार, आज भी बरसात की चेतावनी, 20 वर्षाें का टूटा रिकार्ड

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 06:51 AM (IST)

    Agra Weather Forecast 20 वर्ष का टूटा रिकार्ड 22 घंटे में 144 एमएम बरसात। इस मानसून में अब तक 306.9 एमएम हो चुकी है वर्षा। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने ...और पढ़ें

    Agra Weather: आज भी बरसात के आसार, मानसून के साथ चक्रवात का असर
    Agra Weather: आज भी बरसात के आसार, मानसून के साथ चक्रवात का असर

    HighLights

    1. शहर के सभी नाले उफने और अधिकांश सड़कों पर जलभराव हो गया
    2. बुधवार दोपहर एक बजे तक 22 घंटे में 144 एमएम बरसात हुई

    आगरा, जागरण संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम मानसून और मध्य प्रदेश में विकसित हुए चक्रवात ने बरसात का 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। 22 घंटे में 144 मिलीमीटर (एमएम) बरसात हुई। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। इस मानसून में अब तक 306.9 एमएम बरसात हो चुकी है।

    रुक कर हो सकती है बरसात

    मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बरसात होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून के साथ ही मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र में चक्रवात विकसित हुआ है। इससे मानसून और भी ताकतवर हो गया। मंगलवार रात 12 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात शुरू हुई। यह सुबह चार बजे तक हुई। बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे । सुबह साढ़े छह बजे बरसात शुरू हो गई। यह दोपहर एक बजे तक हुई। बरसात ने जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ से दोपहर एक बजे तक 55 एमएम बरसात हुई जबकि मंगलवार दोपहर तीन बजे से बुधवार दोपहर एक बजे तक 22 घंटे में 144 एमएम बरसात हुई है। बरसात ने 20 वर्ष का रिकार्ड टूटा गया है।

    सामान्य से कम हुई बरसात

    इस मानसून में अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है। एक जुलाई से 23 अगस्त तक 348 एमएम बरसात होनी चाहिए थी। अभी तक 306 एमएम बरसात हुई है। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि इस साल मानसून तीन से पांच दिन की देरी से आया था। मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में सक्रिय हुआ। यह सितंबर के पहले सप्ताह तक रहेगा।

    खबरें और भी

    शहर में हुआ जलभराव

    रोशन मोहल्ला के व्यापारी विनय बुधवार सुबह 11 बजे पहुंचे तो दुकान में जलभराव था। एक दिन पहले हुई तेज वर्षा के कारण उन्होंने सामान को बैंच और तख्त पर रखा था, लेकिन नाले उफनने से घुसे पानी से नुकसान हुआ। सिंधी बाजार के निकट गणपति आर्केड के बेसमेंट में वाहन डूबे रहे। दोपहर 12 बजे लगभग यमुना किनारा स्ट्रेची ब्रिज के नीचे रोडवेज बस फंस गई, इसमें सवार यात्रियों को सामान लेकर पानी में उतरना पड़ा तो कुछ ने पास से गुजरते ट्रैक्टर की ट्राली का सहारा लिया। इस दौरान यहां यातायात बाधित हो गया।

    मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रोड पर नाला उफने के कारण पूरे दिन जलभराव रहा। दयालबाग के अमरबाग फेस-दो स्थित शरणम अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भरने से सात कारें और आठ दोपहिया वाहन फंस गए। दोपहर तीन बजे अपार्टमेंट के लोगों ने ट्रैक्टर मंगाकर गाड़ियों को बाहर निकलवाया। सिकंदरा के केके नगर, बाईपुर सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को मुश्किल हुई, तो टेढ़ी बगिया, दहतोरा रोड पर सड़कें धंसने से गंभीर हादसे होने से टल गए। नगर निगम ने शहर के नालों की सफाई कागजों पर कर दी, लेकिन वर्षा के बाद नालों के उफान से जनता को नुकसान झेलना पड़ा।