Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगरा में बरसात, पढ़िए कैसा रहेगा 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:28 AM (IST)

    Weather Update Agra मानसून के विदा होने के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली थी। दिन में तेज धूप का असर देखने को मिल रहा था। वहीं मंगलवार रात में आगरा में क ...और पढ़ें

    Agra Weather Update: आगरा में कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात से बदला मौसम। फाइल फोटो।
    Agra Weather Update: आगरा में कुछ क्षेत्रों में हल्की बरसात से बदला मौसम। फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 15 अक्टूबर तक हल्की धुंध रहेगी, बरसात के आसार नहीं हैं।
    2. सुबह और शाम पांच से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी

    जागरण संवाददाता, आगरा। मौसम के मिजाज में मंगलवार शाम को तेजी से बदलाव आया। जम्मू कश्मीर के आसमान में विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा गए। शाम सात बजे शहर के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात हुई।

    आज दिखेगा पश्चिमी विक्षाेभ का असर

    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बरसात हुई है। सप्ताहभर पहले पश्चिमी विक्षोभ का बनना शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिन सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी।

    ये भी पढ़ेंः Rinku Singh ने एशियाई खेलों में जिस बल्ले से लगाए चौके-छक्के; पीएम मोदी को किया भेंट, एथलीट गुलवीर भी मिले

    ये भी पढ़ेंः UP News: तीन दिन यूपी के इस शहर में शराब की दुकानें बंद रखने की मांग, DM के आदेश से दो दिन स्कूलों की छुट्टी

    इस साल अच्छी ठंड के आसार

    इस साल ठंड ठीक से पड़ेगी। आने वाले चार से पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इसी के चलते सुबह हल्की धुंध रहेगी। शाम को इसका असर न के बराबर रहेगा। सुबह ठंडी हवा भी चलेगी। इससे दिन के तापमान में मामूली कमी आएगी। वहीं रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा।