Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Agra: मौसम विभाग का तीन दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, ताजनगरी में तेज बरसात से लुढ़का तापमान

    By Prabhjot KaurEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:14 AM (IST)

    Weather Update Agra आगरा शहर और देहात में झमाझम वर्षा ने गर्मी से लोगों को राहत दिला दी। बारिश के कारण सूरज नहीं दिखा पाया तेजी। मौसम विभाग का अनुमान ...और पढ़ें

    Agra Weather Update: झमाझम वर्षा ने भिगोया शहर, सूरज नहीं दिखा पाया तेजी
    Agra Weather Update: झमाझम वर्षा ने भिगोया शहर, सूरज नहीं दिखा पाया तेजी

    HighLights

    1. 12 तक तेज और उसके बाद हल्की वर्षा देगी राहत
    2. तापमान में आ सकती है दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

    आगरा, जागरण संवाददाता। झमाझम वर्षा ने मौसम को सुहाना बना दिया है। हवा में ठंडक महसूस हो रही है। बादलों की ओट से सूरज चमका लेकिन तेजी नहीं दिखा पाया। शुक्रवार दोपहर में शुरू हुई बारिश ने लगभग पूरे शहर को भिगोया। रात तक विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही।

    12 तब बारिश के आसार

    वहीं शनिवार की सुबह का माैसम भी खुशमिजाज दिखा। रिमझिम बूंदों ने सूरज को बादलों में ढंककर रखा। सुबह की सैर पर निकले लोगों काे हवा में ठंडक का अहसास हुआ। चिपचिपाती उमसभरी गर्मी से पिछले दिनों से शहरवासी परेशान थे। शुक्रवार की बारिश में गर्मी और उमस से राहत दी।

    मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक वर्षा की संभावना है। मानसून की बारिश ने तापमान में गिरावट कर दी है। रात में एसी और कूलर बंद कर लोग सोने को मजबूर हुए।

    उमस कर रही थी बेहाल

    पिछले कुछ दिनों में उमस ने हाल-बेहाल था। पूरा दिन पसीना साफ करते लोग बार-बार बादलों को ढूंढ लेते थे। विगत दिवस भी हल्की वर्षा से मौसम में ठंडक आई थी। शुक्रवार को सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सूरज चमका लेकिन तेजी नहीं थी। दोपहर में तेज वर्षा हुई। लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम वर्षा ने खेरिया मोड़,बिजलीघर, बोदला रोड, सिकंदरा, लोहामंडी, संजय प्लेस आदि क्षेत्रों को भिगोया।

    शाम रात में तेज बारिश

    आवास विकास कालोनी में तेज नहीं बल्कि हल्की वर्षा हुई। यही हाल अन्य क्षेत्रों का भी रहा। शाम को फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई जो रात में तेज वर्षा में बदल गई।

    मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक तेज वर्षा और 13 व 14 सितंबर को हल्की वर्षा की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

    खबरें और भी