यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई से पहले देगा राहत, सुबह की तेज धूप से आने वाले तीन दिन होंगे सुहाने
UP Weather Update News आगामी तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई l पिछले साल भी सामान्य हुई थी बरसात। मैनपुरी में बादल और बयार से मिलेगी पांच ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की बेरुखी जिले पर साफ दिख रही है। इस साल सामान्य से 20 फीसद कम बरसात हुई है। आगामी तीन दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी। पिछले साल भी जिले में सामान्य बरसात हुई थी।
छुट्टी पर चला गया मानसून
आगरा में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने का समय 25 से 30 जून है। इस साल मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आया। तीन से चार दिनों तक बरसात हुई, फिर मानसून छुट्टी पर चला गया। अगस्त में रुक-रुक कर बरसात होती रही। दूसरे और तीसरे सप्ताह में ठीक ठाक बरसात हुई।
सितंबर में टूटा बरसात का रिकार्ड
सितंबर में बरसात से रिकार्ड टूट गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून में 527 मिलीमीटर (एमएम) बरसात होनी चाहिए, लेकिन इस साल 421 एमएम बरसात हुई है। यह सामान्य से 20 फीसद कम है।
ये भी पढ़ेंः Firozabad News: बिजली विभाग की नई व्यवस्था से अब लाइन में लगने का झंझट खत्म, बिल जमा करने अपनाएं ये प्रक्रिया
मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि शुरुआत में मानसून की रफ्तार धीमी रही है। दो से तीन बार रिकार्ड तोड़ बरसात हुई। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर रहा। इसके बाद भी बरसात सामान्य से कम हुई है।
सबसे अधिक फतेहाबाद तहसील में हुई वर्षा
सबसे अधिक मानसून फतेहाबाद तहसील पर मेहरबान रहा है। तहसील में ओवरआल 120 एमएम बरसात हुई है। दूसरे नंबर पर किरावली तहसील में 104 एमएम हुई। सबसे कम तहसील सदर में 70 एमएम हुई है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः Liquor Shop Closed: यूपी में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, भांग के ठेके भी नहीं खुलेंगे; आदेश जारी
मैनपुरी। आश्विन माह की शुरूआत होने के बाद भी नागरिक उमस और धूप से परेशान हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। हालांकि अब मौसम विभाग ने चार अक्टूबर तक अब बादल और बयार चलने से नागरिकों को राहत मिलने की संभावना जताई है।
कई दिनों से सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक का मौसम नागरिकों को परेशानी दे रहा है। सुबह- सुबह शीतल बयार जरूर नागरिकों को राहत देती हो, लेकिन इसके बाद तेज धूप परेशानी की वजह बनती है। अब माैसम विभाग ने चार अक्टूबर तक के लिए जिले से जुड़ा मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार के अनुसार, शनिवार से चार अक्टूबर तक आसमान में मध्यम बादल छाए रहेंगे। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी सामान्य गति से बयार भी चलेंगी। चार अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।