यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहू की डिमांड से टेंशन में फैमिली; पूरी नहीं हुई तो उठाया ऐसा कदम कि पति परेशान, बीवी को अब भुगतना होगा ये अंजाम!
Agra News In Hindi Today खर्च को पांच लाख न देने पर पत्नी गई मायके साथ जाने से इंकार। लड़के के गांव के प्रधान ने बताया कि पूर्व में विवाह के बाद भी बह ...और पढ़ें

HighLights
- पति और ससुरालवालों ने की घर साथ चलने की मिन्नतें
- काउंसलर ने दी अगली तारीख, नहीं बनी बात तो होगी एफआइआर
जागरण संवाददाता, आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के लिए आए परिवार की बहू की मांग सुनकर हाल में मौजूद हर व्यक्ति सन्न रह गया। बहू ने पति के साथ रहने के बदले खर्च के लिए पहले पांच लाख रुपये देने की मांग कर दी।
लड़का पक्ष के लोगों न बताया कि दो वर्ष पूर्व विवाह के बाद भी बहू पचास हजार रुपये लेकर ही विदा हुई थी। एक साल बीतने के बाद दोबारा मायके चली गई है। काउंसलर ने समझौता न होने पर अगली तारीख दी है।
काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि फिरोजाबाद की रहने वाली युवती की दो वर्ष पूर्व इरादतनगर के युवक से शादी हुई थी। युवती कई माह से मायके में रह रही है। सुलह के प्रयास के दौरान उसने साफ शर्त रखी है कि पहले पति उसे पांच लाख रुपये खर्च के लिए दे, तभी वो साथ रहेगी।
महिला अधिवक्ता को भेजा अश्लील संदेश
कमला नगर की रहने वाली महिला अधिवक्ता को क्षेत्र के ही रहने वाले राधा नगर बल्केश्वर के अधिवक्ता ने इंटरनेट पर अश्लील संदेश का लिंक भेजा। पीड़िता ने इसकी शिकायत कमलानगर पुलिस से की। सुनवाई न होने पर पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है।
खबरें और भी
पति ने प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, हंगामा