विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रंगबाज बीवी कर्जदार पति; बुलेट पर गुटखा खाकर घूमती है, बोली− पति छोड़ दूं...शाैक नहीं, पेट्रोल डलवाकर परेशान हसबैंड

Published: Sun, 28 Apr 2024 01:02 PM (GMT+05:30)

Agra News In Hindi Today गुटखा दबा कर बुलेट चलाती है पत्नी पेट्रोल डलवाने में कर्जदार हुआ पति। पति का ...और पढ़ें

बीवी के शाैक में कर्जदार हुआ पति।
बीवी के शाैक में कर्जदार हुआ पति।

HighLights

  1. पत्नी के बैग में सिंदूर मिलने पर तलाक की आई नौबत
  2. 130 मामलों में 11 दंपतियों में सुलह,पांच में एफआईआर

जागरण संवाददाता,आगरा। शादी के बाद पत्नी मायके से बुलेट बाइक लेकर आ गई। पत्नी के मुंह में गुटखा दबाकर बुलेट पर घूमने के शौक से पति की जेब खाली रहने लगी। मना करने पर दोनों में विवाद होने लगा। पत्नी मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

काउंसलिंग के दौरान पति ने बुलट चलाना और गुटखा खाना बंद करने पर ही साथ रखने की शर्त रख दी, पत्नी शादी से पहले से बुलेट चलाने और गुटखा खाने की बात कहते हुए दोनों शौक छोड़ने को तैयार नहीं हुई। काउंसलर ने अगली तारीख पर दोनों को स्वजन के साथ आने के आदेश दिए हैं।

130 दंपतियों में सुलह

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डा. सतीश खिरवार ने बताया कि शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में 130 दंपतियों के विवादों की काउंसलिंग की गई। 11 मामलों में सुलह हो गई। पांच में मुकदमा के आदेश दिए गए हैं। शेष को अगली तारीख पर बुलाया गया है। अधिकांश मामलों में छोटी-छोटी बातों में झगड़े के बाद परिवार टूटने की नौबत पर आते दिखी।

जगदीशपुरा की युवती और सदर के सेवला के युवक की 2020 में शादी हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी ने पिता से प्लॉट मांगकर मकान बनवा लिया। इसके बाद पिता की बुलेट ले आई। पत्नी को दिन भर गुटखा खाने और बुलेट पर घूमने का शौक है। पति बुलेट चलाना और गुटखा खाना छोड़े बिना पत्नी को रखने को तैयार नहीं है और पत्नी भी दोनों शौक छोड़ने को तैयार नहीं है। दोनों को अगली तारीख पर स्वजन के साथ आने के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Ram Lala: रामलला के सुगम दर्शन को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उठाया बड़ा कदम, नई व्यवस्था से मिलेगा श्रद्धालुओं को ये लाभ

पत्नी के बैग में लौंग और सिंदूर मिलने पर टोटके का शक

डा. सतीश खिरवार ने बताया कि सदर की युवती की ट्रांस यमुना के युवक से 2022 में शादी हुई। पत्नी मायके गई। वो उसे लेने गया तो पत्नी के पर्स में सिंदूर की पुड़िया और लौंग रखी मिली। पति को शक हो गया कि उसे वश में करने के लिए पत्नी तंत्र-मंत्र का सहारा ले रही है। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। पत्नी मायके चली गई। सुलह के प्रयास सफल न होने पर अगली तारीख दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Bijli Bill In UP: बिजली विभाग का अजब-गजब कारनामा, शिक्षक के फोन पर आया ऐसा मैसेज कि देखकर घबराए, भागे-भागे पहुंचे दफ्तर

तीसरी शादी के चार माह बाद तलाक की तैयारी

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को तीसरी शादी के चार माह बाद तलाक की अपील का मामला चर्चा में रहा। सदर की रहने वाई शादीशुदा युवती क्षेत्र के ही रहने वाले बहन के देवर से प्रेम करने लगी। नवंबर 2023 में पति को तलाक देकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसी दौरान पति को पता चला कि पत्नी की पहली शादी 2018 में हुई थी। एक बच्चा होने के बाद उसने तलाक लेकर 2021 में दूसरी शादी कर ली थी। पति यह जानने के बाद पत्नी के साथ रहने को तैयार नहीं है। दोनों को अगली तारीख पर बुलाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।