महिला दिवस 2026: महिलाओं के सपनों को उड़ान देगा ई-रिक्शा, विदेशी पर्यटकों को कराएंगी आगरा दर्शन
आगरा में 18 महिलाओं ने 'ताज सिटी रिक्शा' समूह बनाया है। ये महिलाएं विशेष ई-रिक्शा चलाकर विदेशी पर्यटकों को ताजमहल, आगरा किला और अन्य स्मारकों के दर्शन ...और पढ़ें

आत्मनिर्भर बन रहीं आगरा की महिलाएं, ई-रिक्शा से पर्यटन को बढ़ावा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आगरा। जो हाथ कल तक केवल चूल्हा-चोका और गृहस्थी तक सीमित थे,अब उन हाथों में हुनर की स्टेयरिंग संभाल ली है । जयपुर पिंक सिटी रिक्शा,उदयपुर में लेक सिटी रिक्शा,बनारस में होली सिटी रिक्शा की तर्ज पर आगरा में 18 महिलाओं ने एक संस्था के साथ मिलकर का 'ताज सिटी रिक्शा' ग्रुप तैयार किया गया है।
ताज सिटी रिक्शा ग्रुप के माध्यम से खुलेगी उन्नति की राह
ई-रिक्शा को विशेष तरह से डिजाइन किया गया है। जो अब विदेशी पर्यटकों को ताजमहल,आगरा किला और अन्य स्मारक तक ई-रिक्शा में बैठाकर आगरा दर्शन कराएंगी साथ ही विदेशी मेहमानों को हैरिटेज,फूड़ और शॉपिंग टूर कराएंगी। यह महिलाएं उसे तबके से आती हैं जहां या तो महिला का काम दूसरों के घरों में काम करना है या पूरा दिन अपने घर के कामों को संभालना रहता था।
विदेशी पर्यटकों को ई-रिक्शा से कराएंगी आगरा दर्शन
इन महिलाओं ने पारिवारिक जिम्मेदारियां के साथ-साथ अब आर्थिक जिम्मेदारियां को संभालने का भी बीड़ा उठाया है। ताजगंज नगला टीन की रहने वाली, मोवलाइजर मालती कुशवाह बताती हैं कि पहले वह स्वयं सहायता समूह में काम करती थीं। काम के दौरान वे दिल्ली की एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज संस्था के संपर्क में आईं। संस्था ने उन्हें ई-रिक्शा चलाने व पर्यटकों के साथ संवाद करने की ट्रेनिंग दी। उन्होंने अपने साथ ताजगंज, रकाबगंज, धांधुपुरा, तेलीपाड़ा, बेलनगंज आदि जगहों की 18 घरेलू महिलाओं जोड़ा है।
सभी महिलाएं करती हैं घर में काम
ये सभी महिलाएं इससे पहले सिर्फ अपने घर का काम-काज करती थीं । इन सभी को संस्था ने ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग और निशुल्क ई-रिक्शा दिया । अब से महिलाएं आगरा घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों को 10 किलोमीटर के दायरे में हेरिटेज टूर, शॉपिंग टूर, फूड टूर और रिलिजियस टूर कराएंगी।
खबरें और भी
दो शिफ्टों में घुमाएंगी पर्यटक
दो शिफ्टों में सुबह और शाम को ई-रिक्शा से पर्यटकों को ताज महल, आगरा किला, मेहताबबाग, शिल्पग्राम एत्माउद्दौला, रामबाग, चीनी का रोजा घुमाएंगी। शॉपिंग टूर में फैशन से संबंधित बाजारों का भ्रमण, फूड टूर में शहर के प्रसिद्ध मिष्ठान भंडारों पर स्वादिष्ट पकवान और मिठाई का स्वाद, रिलिजियस टूर में शहर के सभी धार्मिक स्थलों और मंदिरों का दर्शन कराएंगी। इस पहल से ये महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहीं हैं।
इन महिलाओं को मिले ई-रिक्शा
रेशमा देवी ,धांधूपुरा
अनीता,नगला टीन
नीतू ,ताजगंज
रुबीना, तेलीपाड़ा
पूनम, बेलनगंज
गुडिया ,रामबाग
सोनम,गढ़ी किशन
लता , लतावली
मुवीना,मिढ़ाकुर
रीना,बेलनगंज
दिव्या,ताजगंज
मधुरानी,कर्बना
बबीता,नरीपुरा