Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते हुए आ गई नील गाय, बचाने के चक्कर में चालक ने लगाए ब्रेक; पलट गया ट्रक

    By Gajendra Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 16 Mar 2026 08:32 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली के पास एक ट्रक नील गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। दिल्ली से जबलपुर जा रहे परचून से भरे ट्रक के चालक औ ...और पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेसवे।

    यमुना एक्सप्रेसवे।

    HighLights

    1. हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए।

    2. एक्सप्रेसवे पर तार फेंसिंग की कमी उजागर हुई।

    संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के 159 वें किलोमीटर पर सोमवार शाम नीलगाय को बचाने के प्रयास में परचून से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। गनीमत रही कि ट्रक के पीछे कोई वाहन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दिल्ली से जबलपुर की ओर परचून का सामान लेकर जा रहा ट्रक खंदौली थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के 159 वें किलोमीटर के पास पहुंचा ही था कि अचानक सड़क पर नील गाय आ गई।

    उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक मोड़ दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक सूरज और क्लीनर सोनू घायल हो गए। सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

    ट्रक पलटने के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पेट्रोलिंग टीम और कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु करा दिया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए लगाई गई तार फेंसिंग कई स्थानों से गायब है। इसके कारण नीलगाय और अन्य पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

    खबरें और भी