UP Weather: आगरा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रातभर से जारी है बरसात; सोमवार से निकलेगी धूप
Agra Weather Today: शहर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक लगातार वर्षा हुई, जिससे 29.1 एमएम बारिश दर्ज की ...और पढ़ें

बारिश के बीच गुजरते लोग।
HighLights
शनिवार रात से रविवार सुबह तक आगरा में लगातार वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया।
सोमवार से वर्षा थमने, धूप निकलने का पूर्वानुमान है।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra Weather Today: शहर में शनिवार देर रात शुरू हुई वर्षा रविवार सुबह तक जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक 29.1 एमएम वर्षा हो चुकी है।
शहर में जन्माष्टमी पर अच्छी वर्षा हुई थी। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक करीब 52 एमएम वर्षा हुई थी। शनिवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे थे और शाम को बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद शनिवार रात करीब 2:30 बजे फिर वर्षा शुरू हो गई।

बारिश के बीच गुजरते लोग। जागरण
रात से लगातार हो रही है वर्षा, कभी तेज वर्षा तो कभी बूंदाबांदी
रात से शुरू हुई वर्षा का दौर सुबह 8:30 बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे रात के तापमान में गिरावट आई। यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। वर्षा के साथ ठंडी हवा चलती रही, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा।
यह भी पढ़ें- Agra Weather Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट
सोमवार से थमेगा वर्षा का दौर, निकलेगी धूप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं या फिर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।
