Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ई-लॉटरी से 22 शराब दुकानों का आवंटन, अलीगढ़ में विजयगढ़ की शॉप के लिए आए 162 आवेदन

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 01:17 PM (IST)

    विजयगढ़ की देशी शराब दुकान के लिए सर्वाधिक 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। यह आवंटन निष्पक्षता से संपन्न हुआ। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में आबकारी दुकानों के आवंटन के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट एनआइसी में ई-लाटरी की प्रक्रिया हुई। इसमें डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में कुल 22 दुकानों का आवंटन किया गया। आवेदकों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया निष्पक्षता से संपन्न कराई गई।

    विजयगढ़ देशी शराब दुकान के लिए आए थे सबसे अधिक 162 आवेदन

    जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि नवीनीकरण की प्रक्रिया में कुल 32 दुकानों शेष रह गईं थी। इन सभी के लिए आवेदन मांगे गए लेकिन 22 दुकानों पर ही आवेदन आए। ऐसे में अब इन सभी का आवंटन हो गया है। इनमें 13 देशी शराब की दुकानें, एक माडल शाप, छह कम्पोजिट शाप व दो भांग की दुकानें शामिल हैं।

    सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा विजयगढ़ की देशी शराब दुकान के लिए देखने को मिली

    डीके गुप्ता ने बताया कि सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा विजयगढ़ की देशी शराब दुकान के लिए देखने को मिली। यहां अकेले 162 आवेदन आए। अन्य दुकानों के लिए भी बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किए। इस मौके पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- किसान पिता की मेहनत रंग लाई, एटा के भाई-बहन मानसी और प्रियांशू दीक्षित बने सेना में लेफ्टिनेंट

    खबरें और भी