यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Forecast: पश्चिमी यूपी में बरसात और हवा की सटीक जानकारी अलीगढ़ से मिलेगी, यूपी सरकार वेदर डाप्लर रडार करेगी स्थापित
UP Weather Forecast पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा अलीगढ़। एसडीएम कोल को नोडल अधिकारी बनाया है। इस डाप्लर से हाथरस एटा कासगंज म ...और पढ़ें

HighLights
- किमी क्षेत्र में बरसात व हवा की चार घंटे पूर्व मिल सकेगी जानकारी
- सौ किलोमीटर का एरिया होगा
जागरण संवाददाता, (सुरजीत पुंढीर), अलीगढ़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम की सटीक भविष्यवाणी अलीगढ़ से होगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए वेदर डाप्लर रडार स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे 100 किमी के आसपास की बरसात व हवा की तीन-चार घंटे पहले जानकारी मिल सकेगी। डाप्लर रडार के लिए प्रशासन ने पनेठी में 900 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया है। जल्द ही रडार स्थापित कर दिया जाएगा।
अलीगढ़ के साथ ही लखनऊ, झांसी, आजमगढ़ व वाराणसी में भी वेदर रडार स्थापित की जा रही है। नई दिल्ली स्थित मौसम विभाग इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहा है। पश्चिमी जिलों का पूर्वानुमान दिल्ली के मौसम विभाग से मिलता है।
अभी तक पटना से आता है पूर्वानुमान
पूर्वी उप्र के हिस्से का पूर्वानुमान पटना (बिहार) में स्थित डाप्लर रडार से लिया जाता है। अधिकतर डाप्लर रडार जिलों से दूर होने के कारण सटीक पूर्वानुमान नहीं मिल पाता है। इसलिए मौसम विभाग, नई दिल्ली के सहयोग से प्रदेश सरकार ने आपदाओं में जनहानि व धनहानि रोकने के लिए डाप्लर रडार स्थापित करने का निर्णय लिया है। राहत आयुक्त कार्यालय को इसका जिम्मा मिला है।
ये भी पढ़ेंः Weather Update: UP के 50 जिलों में कोहरा का अलर्ट, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड
अलीगढ़ में पहले चरण में लगेगा रडार
पहले चरण में अलीगढ़ में डाप्लर रडार लगेगा। जिस पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। एडीएम वित्त व राजस्व मीनू राणा ने मुताबिक सरकार ने वेदर डाप्लर रडार लगाने के साथ ही आटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) और आटोमेटिक रेन गेज (एआरजी) लगाने का भी निर्णय लिया है। इसमें तहसील स्तर पर एडब्ल्यूएस व ब्लाक स्तर पर एआरजी लगाए जाएंगे। जिले में पांच तहसील और 12 ब्लाक हैं।
खबरें और भी
सौ किमी रहेगा दायरा
एक्स बैंड डाप्लर सौ किमी के दायरे में मौसम का पूर्वानुमान दे सकेगा। जिला आपदा विशेषज्ञ भावना सिंह ने बताया कि जिले में इसके लिए पनेठी का चयन किया है। कोल तहसील प्रशासन ने इसके लिए 900 वर्गमीटर भूमि आवंटित की है।
प्रदेश के पांच जिलों में वेदर डाप्लर रडार लगाए जा रहे हैं। इनमें अलीगढ़ भी शामिल है। पनेठी में इसके लिए भूमि आवंटित की गई है। इन्द्र विक्रम सिंह, डीएम