यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aligarh Airport: आज से अलीगढ़ एयरपोर्ट से भरिए इस शहर के लिए उड़ान, नोट कीजिए हवाई जहाज की टाइमिंग, ये मिलेगी सुविधा
Aligarh Airport News अलीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाई बिग शुरू करेगा 19 सीटर विमान का संचालन। लखनऊ एयरपोर्ट से दोपहर 1255 बजे अलीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा विमान। ...और पढ़ें

HighLights
- आज पहली बार जमीन पर आएगी सपनों की उड़ान
- फ्लाई बिग कंपनी शुरू कर रही है विमान सेवा
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सपनों की उड़ान सोमवार को पहली बार जमीन पर उतर आएगी। फ्लाई बिग कंपनी अलीगढ़ एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू कर देगा। अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट से पहला विमान सोमवार को दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरेगा। यह 2:25 बजे धनीपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
यहां पर सबसे पहले इसे जल नमस्कार दिया जाएगा। इसमें फुव्वारे से पानी डाला जाएगा। यात्रियों का पुष्प वर्षा और माल्र्यार्पण से स्वागत होगा। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं स्वागत करेंगे। करीब एक घंटे तक यह विमान यहां ठहरेगा। इसके बाद दोपहर 3:25 बजे अलीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा। प्रशासन ने इसकी तैयार कर ली है।
लोगों में उत्साह
पहली उड़ान का साक्षी बनने के लिए लोगों में काफी उत्सकुता थी। जिले के जनप्रतिनिधि से लेकर उद्यमी और कारोबारी तक इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाह रहे थे। इसलिए पहले दिन की उड़ान की सभी सीट कई दिन पहले ही फुल हो गईं थी। सिफारिशाें पर भी लोगों को टिकट नहीं मिली है।
ये भी पढ़ेंः Agra News: वसूली से बचने को भाग रहे ट्रक ने मासूम को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाकर वाहनों में की तोड़फोड़
यात्रियों को रखना होगा आइडी कार्ड
बीडीके समूह के एमडी विशाल गर्ग ने बताया कि सोमवार को पहली उड़ान काे यादगार बनाने के लिए उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर विशेष तैयारी की है। लखनऊ से अलीगढ़ और अलीगढ़ से लखनऊ जाने वाले सभी यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
यात्रियों को टिकट के साथ आधार कार्ड, डीएल समेत अन्य कोई एक आइडी साथ में लेना अनिवार्य होगा। कोई भी यात्री विमान में सात किलो ग्राम तक सामान बैग और तीन किलो हैंड बैग ले जा सकता है। विमान में शौचालय की सुविधा नहीं होगी।
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: ठाकुरजी के मंदिर में भारी भीड़ से बिगड़े हालात, चीख उठे बच्चे व महिलाएं, दो घंटे में हुए दर्शन
विशाल गर्ग ने बताया कि एयरपोर्ट पर चेक इन काउंटर प्रस्थान से दो घंटे पूर्व खुल जाएंगे और 45 मिनट पहले बंद होंगे। शुरुआत में हर तीसरे दिन अलीगढ़ से लखनऊ तक विमान उड़ान भरेगा। 14 मार्च को दूसरा विमान उड़ान भरेगा। इसमें 12:20 बजे विमान लखनऊ से अलीगढ़ आएगा। यहां पर 1:50 बजे लैंडिंग होगी। फिर 3:45 बजे लखनऊ जाएगा।

