अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरी स्कूटी सवार महिला
दीपावली की रात अलीगढ़ के मीनाक्षी पुल पर नशे में धुत कार चालक ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी।
स्कूटी सवार महिला मीनाक्षी पुल से नीचे गिरकर घायल हुई।
कार पर 'पुलिस' लिखा था, बीयर बोतलें और टोपी मिली।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली की रात मीनाक्षी पुल पर नशे में धुत कार चालक ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक कई दोपहिया वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला पुल से नीचे गिर गई, जबकि अन्य लोग पुल पर ही गिरकर घायल हो गए।
घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार पर पुलिस लिखा हुआ था और उसमें पुलिस की टोपी भी मिली। साथ ही बीयर की बोतलें मिलने से चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई।
हादसे में घायल शालिनी वर्मा अपनी बेटी उर्वशी वर्मा के साथ स्कूटी से रामघाट रोड की ओर जा रही थीं। स्कूटी उर्वशी चला रही थीं। इसी दौरान कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शालिनी पुल से नीचे जा गिरीं। कार का नंबर यूके 82 बीबी 5060 बताया गया है।
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
हादसे के बाद चार घायलों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- टेंपो में सवारी बनकर बैठे, लखनऊ के दुर्गागंज चौराहे पर नकदी लूटकर भागे, पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को दौड़ाकर दबोचा
दीपावली की रात हुए इस हादसे से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कार पर पुलिस लिखा होने और उसमें पुलिस की टोपी मिलने को लेकर लोग पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते रहे।