Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में किसान की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या, सिर पर किए कई वार, चाची और भाई घायल

    Updated: Tue, 30 Dec 2025 06:54 AM (GMT+05:30)

    नशे में गाली दे रहे चेचेरे भाई को समझाने गए एक किसान पर आरोपित ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में मृतक की चा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संवाद सूत्र, दादों। नशे में चेचेरे भाई को गाली दे रहे व्यक्ति को समझाना एक किसान के लिए काल बन गया। आरोपित ने उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई। मारपीट में उसकी चाची और भाई के भी चोट लगी हैं। आरोपित के साथ उसके स्वजन भी थे। इसमें मृतक के भाई ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पांच को हिरासत में ले लिया है।

    सीओ संजीव कुमार तोमर के अनुसार गांव हारुनपुर कलां में सोमवार की देर शाम करीब सात बजे हरि सिंह और भरत सिंह अलाव ताप रहे थे। भरत सिंह शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। हरी सिंह ने उससे घर जाकर सोने को कहा। हरी सिंह की यह बात उसे खराब लग गई। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। शोरशराबा सुनकर हरी सिंह के चचेरे भाई भगवानदास व उनके अन्य स्वजन आ गए। भरत सिंह ने भी अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया।

    इससे विवाद और बढ़ गया। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। भरत सिंह ने वहां पड़े लोहे के पाइप को भगवानदास के सिर पर मार दिया। इससे उनके सिर पर गहरी चोट आ गई और वह वहीं गिर गए। मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसमें मृतक के भाई तोताराम की ओर से भरत सिंह, प्रेम सिंह, महाराज सिंह, विजेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, गंगा सिंह, अशोक आदि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। इनमें से पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    ढाई माह पूर्व भी हुआ था विवाद

    दोनों पक्षों के बीच ढाई माह पूर्व भी विवाद हुआ था। भगवानदास की बेटी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष से ही तीन लोग आरोपित थे। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इसमें लड़की ने मुकदमे के खिलाफ बयान दिया था। ऐसी कोई घटना न होने की बात कहने पर न्यायालय में मामला खत्म हो गया था।

    खबरें और भी