Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति बन गया हैवान, पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला; अलीगढ़ में जघन्य हत्याकांड

    By Gauri Shankar Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 14 May 2026 10:08 PM (GMT+05:30)

    अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति कमल सिंह को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. शराब के लिए पैसे न देने पर हुआ जघन्य अपराध।

    2. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    संवाद सूत्र, जवां (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में शराबी पति ने शराब के लिए पैसे ना देने पर पत्नी की फ़ावड़ा से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है एवं पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

    मामले में मृतका की बड़ी बहन आरोपित की भाभी ने मृतका के पति शराबी देवर के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    रामपुर निवासी कमल सिंह व उसके बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह की शादी दो सगी बहनों से हुई थी जिसमें रतन सिंह की पत्नी सावित्री देवी व कमल सिंह की पत्नी नीलम थी, बताते हैं नीलम का पति कमल सिंह शराब पीने का आदी था।

    नीलम मजदूरी कर अपने पांच बच्चों जिनमें तीन लड़के व दो लड़कियों सहित पति व परिवार का गुजारा करती थी, बुधवार की रात करीब दस बजे कमल सिंह ने नीलम से शराब के लिए पैसे मांगे पैसा ना देने पर उसने फावड़ा से पत्नी नीलम को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    नीलम की बड़ी बहन सावित्री देवी उसका बेटा आकाश व पुत्रवधू शीतल देवी घायल नीलम को लेकर सीएचसी जवां पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति कमल सिंह को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    खबरें और भी