Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस चौकी परिसर में युवक ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हालत गंभीर

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 03:43 PM (IST)

    अलीगढ़ के खैर कस्बे में एक युवक ने पुलिस चौकी परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खैर पुलिस चौकी में युवक ने खुद को आग लगाई।

    2. गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज रेफर।

    3. पुलिस उत्पीड़न या नशे की लत पर जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। खैर कस्बा पुलिस चौकी का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। रविवार की शाम करीब चार बजे कस्बा पुलिस चौकी परिसर के अंदर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लाग ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची, जहां हालत नाजुक होने पर जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

    कस्बा के मोहल्ला उपाध्याय निवासी 48 वर्षीय मनोज वर्मा ने पुलिस चौकी परिसर पर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगा ली। आग की घटना के बाद पुलिस चौकी पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मनोज को पुलिस कर्मियों ने कंबल डालकर बचाया, लेकिन तब तक वह काफी जल चुका था।

    सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्वजन का कहना है कि एससी-एसटी एक्ट के मुकदमा में मनोज का वारंट चल रहा है, जिसके चलते चौकी पुलिस उसे परेशान करती है। पुलिस से पीड़ित होकर उसने आत्मदाह की कोशिश की है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    देर रात पीड़ित मनोज के घर एसएसपी नीरज जादौन पहुंच कर स्वजन से घटना की जानकारी ली। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि युवक के झुलसने के मामले में पुलिस को उसके इलाज का निर्देश दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीओ से मांगी गई है। युवक नशे का आदी था। पैट्रोल छिड़क कर चौकी में आया था पूरे घटना की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी