Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh News: अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच बार किया वार; हालत गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 03:00 PM (IST)

    Aligarh News उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जाकिर नगर में एक युवक पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने एक दोस्त के पेट पर चाकू से एक के बाद ...और पढ़ें

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच बार किया वार; हालत गंभीर
    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच बार किया वार; हालत गंभीर

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जाकिर नगर में एक युवक पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने एक दोस्त के पेट पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई वार किए। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा कि एक युवक ने पीड़ित को पीछे से पकड़ा था और दूसरा युवक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। वीडियो में आसपास कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

    गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामूली बात पर कहासुनी में युवक ने चाकू मारा है।