विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में भीषण अग्निकांड, आग से राख हुई लुधियाना वूलन मार्केट; ढाई करोड़ का माल खाक

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 06 Nov 2026 10:16 AM (GMT+05:30)

अलीगढ़ के रामघाट रोड पर लुधियाना वूलन मार्केट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे करीब ढाई करोड़ रुपये ...और पढ़ें

रामघाट रोड पर लुधियाना वूलन मार्केट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

रामघाट रोड पर लुधियाना वूलन मार्केट में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रामघाट रोड पर कुंजीलाल के पास स्थित लुधियाना वूलन मार्केट में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा करीब ढाई करोड़ रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां लगाई गईं।

मार्केट संचालक रिंकू सिंह ने बताया कि उन्होंने एमएसएमई के तहत लोन लेकर कारोबार शुरू किया था। हाल ही में करीब ढाई करोड़ रुपये का माल खरीदा था, जो आग में पूरी तरह जल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद पहुंचीं।

उनका दावा है कि मार्केट लगाने के लिए ट्रैफिक और फायर विभाग समेत सभी संबंधित विभागों से अनुमति ली थी। वह पिछले 10 साल से यहां मार्केट लगा रहे हैं। आग में पूरी पूंजी खत्म होने के बाद उन्होंने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।