Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में शर्मनाक घटना: सौतेले पिता ने बेटी का नहाते हुए बनाया वीडियो, अश्लीलता करते हुए वायरल करने की दी धमकी

    Updated: Fri, 02 Jan 2026 02:02 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक सौतेले पिता पर अपनी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाने और अश्लीलता करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि पिता ने उसे इंजेक्शन लगाने की को ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. सौतेले पिता पर बेटी का नहाते वीडियो बनाने का आरोप।

    2. आरोपी ने इंजेक्शन लगाने की कोशिश की, वीडियो वायरल की धमकी।

    3. मां के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। साैतेले पिता पर अश्लीलता करने का आरोप लगा है। बेटी ने आरोप लगाया कि वह उनका नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जब वह नहाकर बाहर आयी तो उसे पकड़ लिया और इंजेक्शन लगाने की कोशिश की।

    उसके चिल्लाने पर मां पहुंच गई। आरोपित ने दोनों को पीटा और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

    नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 13 दिसंबर की सुबह वह बाथरूम में नहा रही थी। मां के दूसरे पति ने नहाते समय का वीडियो बना लिया। जब वह बाहर आयी तो उसे पकड़ लिया और एक हाथ से वीडियो दिखाने लगा और दूसरे हाथ से उसके हाथ में इंजेक्शन लगाने की कोशिश की।

    किसी तरह उसे झटका देकर इंजेक्शन हटा दिया और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर मां पहुंची और फिर उसे बचाया जा सका। आरोपित ने मां-बेटी की पिटाई भी की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

    इससे पूर्व 19 अगस्त को उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित को 10 वर्ष की सजा भी हो चुकी है। आरोपित की मां भी अक्सर धमकाती है, जिससे वह और उसकी मां को डर रहता है। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 'लड़की मेरे पास है, ढूंढने की कोशिश मत करना वरना'..., लापता किशोरी के पिता को आया धमकी भरा कॉल; थाने पहुंचा पीड़ित

    खबरें और भी