विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले का टूरिज्म चमकेगा, 6 परियोजनाएं स्वीकृत; 53.89 करोड़ से पर्यटन-धार्मिक स्थल का होगा विकास

Published: Fri, 11 Apr 2025 06:04 PM (IST)

अलीगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ₹53.89 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें अचलेश्वर मंदिर का ...और पढ़ें

53.89 करोड़ से चमकेंगी पर्यटन से जुड़ीं जिले की छह परियोजनाएं। (तस्वीर जागरण)
53.89 करोड़ से चमकेंगी पर्यटन से जुड़ीं जिले की छह परियोजनाएं। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. 3.89 करोड़ से चमकेंगी पर्यटन से जुड़ीं जिले की छह परियोजनाएं
  2. जनप्रतिनिधियों के पत्र पर शासन स्तर से स्वीकृत की गई हैं नई याेजनाएं
  3. सबसे अधिक 49 कराेड़ की राशि फूड क्राफ्ट संस्थान को हुई स्वीकृत
  4. भोजताल, दभौरा शिव मंदिर व बिजौली मंदिर का भी होगा सुंदरीकरण

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पर्यटन से जुड़ी जिले की छह परियोजनाएं जल्द विकास के फलक पर चमकती हुई दिखाई देंगी। शासन से इनके निर्माण के लिए 53.89 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। इमसें कई धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। जल्द ही इन परियोजनाओं पर सुंदरीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

शहर के अचलेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण भी इसमें शामिल किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश सरकार पर्यटन से जुड़े विकास विकास कार्यों के सुंदरीकरण को लेकर बेहद गंभीर है। अब वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में कुल छह परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

भोजताल के सुंदरीकरण को मिली स्वीकृति

इसमें सबसे अधिक 49.46 करोड़ रुपये की राशि फूड क्राफ्ट संस्थान के लिए जारी की गई है। जवां क्षेत्र में इसके लिए भूमि का चिह्नाकन भी हो चुका है। सीएंडडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत हो सकती है। इसके अलावा बरौली विधानसभा क्षेत्र के चंडौस में एक भोजताल के सुंदरीकरण को स्वीकृति दी गई है।

इसके लिए कुल 1.22 करोड़ की राशि जारी की गई है। सांसद सतीश गौतम पिछले काफी समय से इसके लिए प्रयास कर रहे थे। अकराबाद के दभौरा हसंगढ़ी में विधायक रवेंद्र पाल सिंह के प्रयासों से प्राचीन शिव मंदिर (वनखंडी मंदिर) के विकास काे स्वीकृति दी गई है। इसके लिए कुल 51.92 लाख रुपये तय हुई है।

महादेव मंदिर परिसर का होगा सुंदरीकरण

बेसिक शिक्षा मंदिर संदीप सिंह के प्रयास से बिजौली में महादेव मंदिर के परिसर में सुंदरीकरण का निर्णय हुआ है। इसके लिए कुल 95.86 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। कोल विधायक अनिल पाराशर के पत्र पर कोल विधानसभा क्षेत्र के नव देवी दुर्गा मंदिर के विकास पर मुहर लगी है। इसके लिए कुल 73.94 लाख स्वीकृत हुए हैं।

शहर विधायक मुक्ता राजा के प्रयास से शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए भी 98 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि स्वीकृति विकास कार्यों को लेकर पत्र मिल गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। सरकार पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है।

इसे भी पढे़ं- गोरखपुर की वाटरबॉडी का होगा कायाकल्प, 5.63 करोड़ से होगा सुंदरीकरण; आकर्षण का बनेगा नया केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।