Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गोवर्धन परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे घर

    Updated: Sat, 23 May 2026 05:14 PM (IST)

    गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे दो युवकों की अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बाइक-ऑटो भिड़ंत में मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

    इगलास में करबन नदी पर हुए हादसेमें क्षतिग्रस्त बाइक और ऑटो

    इगलास में करबन नदी पर हुए हादसेमें क्षतिग्रस्त बाइक और ऑटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, अलीगढ़। गोवर्धन परिक्रमा कर बाइक से लौट रहे दो युवकों की शनिवार सुबह अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर हादसे में मृत्यु हो गई। करवन नदी के समीप बाइक और ओटो की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।

    थाना जवां के कासिमपुर पावर हाउस की पैंठ कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय हर्ष अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल तथा टाइप 213-3 निवासी 25 वर्षीय कपिल सिंह पुत्र मांगेलाल शुक्रवार रात बाइक से गोवर्धन परिक्रमा लगाने गए थे।

    बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    निवार सुबह परिक्रमा पूरी कर दोनों घर लौट रहे थे। कस्बा के समीप अलीगढ़-मथुरा मार्ग स्थित करवन नदी के पास उनकी बाइक की एक ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    खबरें और भी

    पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्वजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- SSP नीरज जादौन ने अलीगढ़ पुलिस में किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर