विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुबह धुंध, दोपहर धूप के साथ रात में ठंडक... यूपी के अलीगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:15 AM (IST)

Aligarh Weather Today: अलीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां सुबह धुंध, दोपहर में धूप और रात में ...और पढ़ें

Aligarh Weather Today: फाइल फोटो।

Aligarh Weather Today: फाइल फोटो।

HighLights

  1. अलीगढ़ में सुबह धुंध, दोपहर धूप, रात में ठंडक का अहसास।

  2. पिछले 24 घंटे में अधिकतम-न्यूनतम तापमान में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव दर्ज।

  3. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहेगा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Aligarh Weather Today: मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। सुबह धुंध, दोपहर को धूप के साथ रात को ठंडक बढ़ रही है। इस कारण तापमान घटता और बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्ष में तीन नवंबर को तापमान में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एेसा ही तापमान रहेगा।
अर्नब चक्रवात के कारण पिछले महीने अक्तूबर के आखिर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान गिर गया। इस महीने की शुरुआत में मौसम बदलता हुआ दिखाई दिया।

वर्ष, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान, मौसम की स्थिति

  • 2025, 31.0,17.0, सामान्य मौसम, सुबह हल्की धुंध
  • 2024, 33.0,19.0, सामान्य से थोड़ा गर्म दिन, साफ आसमान
  • 2023, 32.0,19.0, शुष्क मौसम, रातें ठंडी
  • 2022, 32.0,17.0, दिन में सुहावनी धूप, सुबह कोहरा
  • 2021, 30.0,16.0, शुरुआती ठंड का प्रभाव, साफ मौसम

पिछले पांच वर्ष में तीन नवंबर को तापमान में दिखा उतार-चढ़ाव

सुबह धुंध छा जाती है। कभी-कभी बादल भी छा जाते हैं। मौसम में परिवर्तन जलवायु परिवर्तन के कारण बताया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- सस्ती हुई सब्जी: सर्द मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद हरी सब्जियों के रेट गिरे, मथुरा में आज का ताजा भाव

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बदला मौसम, सुबह-शाम छाएगा कोहरा, IMD का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।