Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पीड़ित पति ने दर्ज कराया मुकदमा; बोला...पत्नी नहीं तो बच्चे ही वापस दिला दो

    By Anil Goyal Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 12 Jun 2026 02:09 PM (IST)

    अलीगढ़ के खैर में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने मथुरा निवासी प्रेमी कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पति ने मथुरा निवासी प्रेमी कन्हैया पर दर्ज कराया मुकदमा।

    2. पुलिस महिला और मासूम बच्चों की तलाश में जुटी।

    संवाद सूत्र, खैर (अलीगढ़)। कस्बा के एक मोहल्ला में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां अपने मासूम बच्चों को साथ लेकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पति ने कोतवाली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

    पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित युवक कन्हैया पुत्र नारायन सिंह निवासी आयरा खेड़ा तहसील मांट थाना राया जिला मथुरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। बेटी चार वर्ष, बेटा दो वर्ष।

    सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी का संपर्क मथुरा जिले के एक युवक से हो गया। धीरे धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि बीते 26 मई की सुबह 11 बजे जब वह अपने काम से बाहर गया हुआ था, तभी उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर से अचानक लापता हो गई।

    घर लौटने पर जब उसे पत्नी और बच्चे नहीं मिले, तो उसने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के यहां काफी तलाश की। इसी बीच उसे पता चला कि एक युवक भी उसी दिन से गायब है, जिसके साथ उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित पति ने आशंका जताई है कि आरोपित युवक उसकी पत्नी को शादी का झांसा देकर और बच्चों समेत बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

    खबरें और भी

    घर से कुछ कीमती सामान और 20 हजार रूपयेे की नकदी गायब होने की बात भी सामने आ रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पति की तहरीर पर आरोपित नामजद युवक कन्हैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला व बच्चों की तलाश में जुटी है।