नौकरी के बहाने महिला को ऑफिस बुलाकर छेड़छाड़, बचाने आए बेटे पर धारदार हथियार से हमला, अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ के जट्टारी में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर छेड़छाड़ की गई, और बचाने आए उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। टप्पल थाने म ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
बेटे ने बचाया तो धारदार हथियार से हमला किया।
टप्पल थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
संवाद सूत्र जट्टारी (अलीगढ़)। थाना टप्पल क्षेत्र के अंतर्गत जट्टारी कस्बे में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके बेटे पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। टप्पल क्षेत्र के गांव इतवारपुर निवासी एक विधवा पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में रविन्द्र नामक व्यक्ति और उसके एक अज्ञात साथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 11 जुलाई की सुबह लगभग 8:00 बजे वह अपने खेत पर ज्वार काट रही थी। उसी समय पास की नई कॉलोनी में रहने वाला रविन्द्र पुत्र सुखराम निवासी माधोनगर जट्टारी वहां पहुँचा और उसे कॉलोनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाया।
तहरीर के अनुसार, जब पीड़िता रविन्द्र के ऑफिस पहुंची, तो रविन्द्र और उसके एक अज्ञात साथी ने उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की। आरोपियों ने जबरन उसे खींचकर ऑफिस के अंदर ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका बेटा और आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसके बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपी रविन्द्र ने धारदार हथियार से करन की छाती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बेटे के बाएं हाथ का अंगूठा मरोड़कर तोड़ दिया।
खबरें और भी
पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी रविन्द्र ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पीड़िता ने थाना टप्पल में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।