AMU में तोड़ा छात्र का जबड़ा, पानी का मांगा था जग; रॉड से बोला हमला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पानी का जग मांगने पर हुए विवाद में एक छात्र का लोहे की रॉड से जबड़ा ...और पढ़ें
-1788850914017_m.webp)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के आरएम हाल में छात्र पर लोहे की राॅड से हमला कर छात्र का जबड़ा तोड़ने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को तीन छात्रों को निलंबित कर दिया। सभी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। घायल छात्र का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
छात्र की ओर से आरोपितों पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। पुलिस भी उनकी तलाश में लगी हुई है। मामला शनिवार रात का है। बिजनौर के नजीबाबाद निवासी बीई द्वितीय वर्ष के छात्र मो. हारिस फहीम आरएम हाल के कमरा नंबर 38 बी में रहते हैं। वह शनिवार रात दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे।
इसी दौरान पानी का जग मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नसीम, शम्स तबरेज, अमजद अली उर्फ अमजद सीवान और दो अज्ञात छात्रों ने हारिस के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोहे की राड से हारिस के सिर पर वार किया गया। सिर बचाने की कोशिश में राॅड उनके जबड़े पर जा लगी, जिससे उनका जबड़ा टूट गया।
प्राॅक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र शम्स तबरेज, डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र नसीम और बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र अमजद अली उर्फ अमजद सीवान को निलंबित कर दिया है।
