विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा सांसद सतीश गौतम बोले, 'अलीगढ़ में पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है'... कानून व्यवस्था पर बेबाक दावा

Published: Wed, 17 Jun 2026 08:42 AM (IST)

सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ की कानून व्यवस्था पर दावा किया कि 'यहां पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है।' उन्होंने ...और पढ़ें

भाजपा सांसद सतीश गौतम।

भाजपा सांसद सतीश गौतम।

HighLights

  1. सांसद सतीश गौतम का 'पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है' बयान।

  2. अलीगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में होने का दावा।

  3. मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर प्रशासन की सतर्कता।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भाजपा सांसद सतीश गौतम का बयान इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अलीगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है।

सतीश गौतम ने कहा कि 'अलीगढ़ में पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है।'सांसद ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देगा।

जुलूसों का रूट और समय जिला प्रशासन तय करेगा

मुहर्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में निकलने वाले सभी जुलूसों का रूट और समय जिला प्रशासन तय करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अलीगढ़ में सभी समुदाय आपसी सद्भाव के साथ रहते हैं और मुहर्रम का जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

यह भी पढ़ें- प्रिंट रेट से 20 ₹ ज्यादा वसूले, अब 10 लाख देने होंगे; अलीगढ़ में MRP से अधिक दाम पर सिगरेट बेचने पर तगड़ा जुर्माना

किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा

सांसद ने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि अलीगढ़ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। सांसद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही विश्वविद्यालय है, जिसके परिसर में वंदे मातरम् और जय श्रीराम के नारे भी गूंज चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बिना टमाटर के बन रहा टोमैटो सॉस और बिन मिर्च के चिली साॅस, अलीगढ़ में FSDA के छापा में हुआ बड़ा खुलासा




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।