Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: अलीगढ़ में बसपा प्रत्याशी की कार पर चढ़े भाजपाई, पार्टी का झंडा निकालकर नारे लगाए, चालक को भी पीटा

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:43 AM (IST)

    Aligarh News In Hindi UP लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और बसपाइयों में तकरार बढ़ती जा रही है शनिवार को सेंटर प्वाइंट पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ब ...और पढ़ें

    बसपा के चुनाव प्रचार वाहन पर चढ़े भाजपाई, शिकायत करने पहुंचे बसपा नेता।
    बसपा के चुनाव प्रचार वाहन पर चढ़े भाजपाई, शिकायत करने पहुंचे बसपा नेता।

    HighLights

    1. बसपा के चुनाव प्रचार वाहन पर चढ़े भाजपाई, चालक से मारपीट
    2. भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना, अन्नू आजाद ने दी गाली गलौज

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ में बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर चुनाव प्रचार गाड़ी में चढ़कर चालक से मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि बसपा का झंडा हटाकर भाजपा का झंडा लगाया गया।

    बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी सेंटर प्वाइंट से गुजर रही थी। उसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालक ब्रजराज सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बसपा का झंडा उतारकर भाजपा का झंडा लगा दिया। गाड़ी पर चढ़कर डांस करने लगे। पार्टी प्रत्याशी को भी गाली दी।

    चालक ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया। चालक के गुम चोट आई है। ऐसे में भाजपाइयों की दबंगई के चलते निष्पक्ष चुनाव होना कैसे संभव है। भाजपा के लोगों ने पूरे जनपद में भय का माहौल बना दिया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी की दहशत; बेटी के लिए सुरक्षा मांग रहा पिता, कार चढ़ाने के बाद खौफ में युवती

    अलीगढ़-आगरा कानपुर मंडल प्रभारी सूरज सिंह, अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे। सीओ सिविल लाइन अमृत जैन ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: फिरोजाबाद में 16 लोगों का टूटा 'सांसद' बनने का सपना, मुकाबले में अब बचे इतने उम्मीदवार

    अन्नू आजाद ने दी गाली गलौज : जिलाध्यक्ष

    भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह का कहना है कि सेंटर प्वाइंट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डीजे की अनुमति लेकर कार्यक्रम कर रहे थे। तभी वहां से अन्नू आजाद गुजर रहे थे। डीजे बजता देख उन्होंने गाली गलौज शुरु कर दी। तभी वहां से बसपा की एक और गाड़ी निकल रही थी। जिसे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। यह सब सीसीटीवी में कैद है। हमारी तरफ से भी तहरीर दी जा रही है। जिलाध्यक्ष के आरोपों पर अन्नू आजाद से बात करनी चाही लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

    खबरें और भी