Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aligarh News: चंदनिया में किशोरी पर फब्तियां कसने के चलते दो पक्ष भिड़े, जमकर ईंट-पत्थर फेंके

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 01:18 PM (IST)

    Aligarh Update News चंदनिया में दो पक्षों में गांजे की बिक्री को लेकर चल रही थी रंजिश। रात में फिर हुआ झगड़ा। पथराव से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गय ...और पढ़ें

    Aligarh News: पथराव के बाद घटनास्थल पर पड़े पत्थर।
    Aligarh News: पथराव के बाद घटनास्थल पर पड़े पत्थर।

    HighLights

    1. उपद्रवियों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा
    2. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। किशोरी पर फब्तियां कसने के चलते दो पक्ष शनिवार देर रात आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट के बाद करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। इससे मोहल्ले के लोग सहम गए। पुलिस के सामने भी लोग ईंट पत्थर फेंकते रहे। पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया।

    इसमें चार लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ओर से हवाई फायरिंग के भी आरोप लगाए गए, मगर पुलिस ने इससे इनकार किया है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में गांजा बेचने को लेकर रंजिश भी चल रही थी।

    गांजा के साथ पकड़ा था लोगों ने तभी से मानी रंजिश

    पुलिस के अनुसार मोहल्ला चंदनिया में रहने वाले दो पक्षों के कुछ लोगों को गांजे के साथ पकड़ा गया था। उन्हें जेल भेज दिया गया। तभी से दोनों पक्ष ये मानकर रंजिश रखने लगे कि उन्होंने ही एक-दूसरे को पकड़वाया है। इसके बावजूद गांजे की बिक्री बंद नहीं हुई। इसे लेकर तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसमें एक तरफ से ईंट पत्थर फेंके गए, जिसमें बाइक से जा रहे एक अन्य व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी को ईंट लगी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थाने में तहरीर दी गई।

    रात में भिड़ गए दोनों पक्ष

    शनिवार रात को फिर से दोनों पक्ष में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के युवकों ने घर के बाहर खड़ी दूसरे पक्ष की किशोरी पर फब्तियां कस दीं। विरोध किया तो कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। मारपीट हो गई। दोनों ओर से पथराव होने लगा।

    खबरें और भी

    जानकारी पर क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। तब तक हालत बिगड़ चुके थे। सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने खदेड़कर लोगों को हटाया। घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। ऐहतियातन पुलिस बल के साथ पीएसी तैनात की गई है।

    ये भी पढ़ेंः Sawan: कैलाश महादेव मंदिर मेला आज, कावंड़ियों के लागू नहीं होगी टोकन व्यवस्था; सोमवार को आगरा में छुट्टी

    ये भी पढ़ेंः Bareilly News: रिश्वत मांगने वाली सीओ डा. दीपशिखा का तबादला, गोंडा पीएसी में बनाई सहायक सेना नायक

    पुलिस ने हिरासत में लिए चार लोग

    एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को गांजे के साथ जेल भेजा गया था। इसके बाद दोनों में रंजिश हो गई। दोनों को ये लगता था उन्होंने एक दूसरे को पकड़वाया है। इसी बात को लेकर विवाद हुए। एक किशोरी पर फब्तियां कसने के बाद दोनों पक्ष भीड़ गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    चंदनिया में पहले भी हो चुके हैं विवाद

    चंदनिया में गांजे व नशे को लेकर ये पहली घटना नहीं है। पहले भी यहां झगड़े होते रहे हैं। लोगों का कहना था कि पुलिस ने तीन दिन पहले विवाद के बाद सख्ती की होती तो ये घटना नहीं होती। पथराव के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा गया।