Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hathras Stampede: हाथरस सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी, द‍िया मदद का भरोसा

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 09:16 AM (IST)

    राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत ...और पढ़ें

    हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी।
    हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िले राहुल गांधी।

    HighLights

    1. हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में गई थी 121 लोगों की जान
    2. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के पर‍िजनों से म‍िलने पहुंचे राहुल गांधी
    3. हाथरस की घटना को लेकर भाजपा पर हमलावर है विपक्ष

    एएनआई, अलीगढ़। हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फ‍िर हाथरस पहुंचे।यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया।

    राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।  

    भाजपा पर हमलावर व‍िपक्ष 

    हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

    छह सेवादार गिरफ्तार

    सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वंचित समाज के संत साकार विश्व हरि को नहीं देते मान्यता, बोले- धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं से खेला

    यह भी पढ़ें: हाथरस हादसे में 121 मृतकों की फाइनल सूची, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं; जानें किस जिले के कितने लोग