Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल गए CRPF जवान के बंद मकान में लाखों की चोरी, डीवीआर भी ले गए शातिर चोर

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

    इगलास के मथुरा मार्ग पर सीआरपीएफ जवान पंकज भदौरिया के बंद मकान में लाखों की चोरी हुई। जवान परिवार सहित ससुराल गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर 90 हजार रुपय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सीआरपीएफ जवान के बंद मकान में लाखों की चोरी हुई।

    2. चोरों ने नकदी, जेवरात और सीसीटीवी डीवीआर चुराया।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, चोरों की तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। इगलास के समीप मथुरा मार्ग पर रोशन पुष्पधाम कालोनी में चोरों ने दिल्ली के डीजी कार्यालय में तैनात सीआरपीएफ जवान के बंद मकान को निशाना बनाया।

    शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी नकदी और करीब 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। शातिर चोर साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

    यह है पूरा मामला

    मूल रूप से गांव महदौरा निवासी पंकज भदौरिया पुत्र अशोक कुमार सीआरपीएफ के डीजी कार्यालय दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्होंने हाल ही में एक नई गाड़ी खरीदी थी। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ गाड़ी का पूजन कराने के लिए ससुराल हाथरस के थाना मुरसान के गांव लुहेटा गए थे और रात में वहीं रुक गए।

    घर पूरी तरह बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोल दिया। रविवार की सुबह दूधिया दूध देने पहुंचा और मकान का ताला टूटा देखा, तो उसने तत्काल पंकज को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरों की अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सारा सामान अस्त-व्यस्त फैला हुआ था।

    पीड़ित के अनुसार चोर करीब 90 हजार रुपये और 10-15 लाख रुपये की ज्वेलरी ले गए हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

    चोरों की तलाश के लिए आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चोरी को बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।